देश

सीमा सुरक्षा बल ने जम्मू में पाक से हथियारों और मादक पदार्थो की तस्करी का प्रयास किया विफल

सीमा सुरक्षा बल ने जम्मू-कश्मीर के अरनिया में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान से हथियारों और मादक पदार्थो की तस्करी के प्रयास को नाकाम कर दिया है. यह शनिवार रात को किया गया था. बीएसएफ ने रात में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास संदिग्ध गतिविधि देखी और भारतीय क्षेत्र में हथियारों, गोला-बारूद और मादक पदार्थो की तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया.

सीमा सुरक्षा बल ने जम्मू में पाक से हथियारों और मादक पदार्थो की तस्करी का प्रयास किया विफल
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit- IANS)

जम्मू, 20 सितम्बर : सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने जम्मू-कश्मीर के अरनिया में अंतर्राष्ट्रीय सीमा (India–Pakistan border) पर पाकिस्तान से हथियारों और मादक पदार्थो की तस्करी के प्रयास को नाकाम कर दिया है. यह शनिवार रात को किया गया था. बीएसएफ ने रात में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास संदिग्ध गतिविधि देखी और भारतीय क्षेत्र में हथियारों, गोला-बारूद और मादक पदार्थो की तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया.

बीएसएफ ने कहा, "बॉर्डर आउटपोस्ट (बीओपी) बुडवार/बुल्लेचक के बीएसएफ जवानों ने रात के समय आईबी के पास पाकिस्तान (Pakistan) के एक शख्स की संदिग्ध गतिविधि को देखा और फिर फायरिंग कर दी."

यह भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price Today: 4 दिनों में 1 रुपया लीटर सस्ता हुआ डीजल, पेट्रोल के दाम स्थिर; जानें अपने प्रमुख शहरों के दाम

इसने कहा, "सुबह के दौरान इलाके में अच्छी तरह से तलाशी के बाद 58 पैकेट संदिग्ध नारकोटिक्स, (Narcotics) दो पिस्तौल, चार मैगजीन और गोला-बारूद बरामद किए गए."

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2020 11:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).