क्रिकेट

Who Is Kavya Maran? अनिरुद्ध रविचंदर संग जुड़ते ही सोशल मीडिया पर मचा बवाल, IPL से लेकर वायरल अफवाहों तक, आखिर कौन हैं काव्या मारन

अनिरुद्ध और काव्या का नाम पहले भी कई बार एक साथ जोड़ा जा चुका है, खासकर सन ग्रुप नेटवर्क से जुड़े होने की वजह से. हालांकि दोनों में से किसी ने भी कभी सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है. फिलहाल अनिरुद्ध रविचंदर के बयान के बाद शादी की अफवाहों पर कुछ समय के लिए विराम लग गया है, लेकिन सोशल मीडिया पर इस चर्चा का दौर अब भी जारी है.

Who Is Kavya Maran? अनिरुद्ध रविचंदर संग जुड़ते ही सोशल मीडिया पर मचा बवाल, IPL से लेकर वायरल अफवाहों तक, आखिर कौन हैं काव्या मारन
Kavya Maran And Anirudh

Who Is Kavya Maaran? मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ काव्या मारन को लेकर सोशल मीडिया पर इन दिनों शादी की अफवाहें तेजी से वायरल हो रही हैं. कई वायरल पोस्ट और रेडिट थ्रेड्स में दावा किया गया कि दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं और जल्द ही शादी का आधिकारिक ऐलान कर सकते हैं. इन खबरों के सामने आने के बाद फैंस और ऑनलाइन कम्युनिटी के बीच जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कई पोस्ट में यह भी दावा किया गया कि अनिरुद्ध और काव्या को निजी कार्यक्रमों और इंटरनेशनल ट्रिप्स के दौरान साथ देखा गया था. इसके बाद इंटरनेट पर दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं और तेज हो गईं. यह भी पढ़ें: Vaibhav Sooryavanshi Breaks Chris Gayle Record: टी20 क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, आईपीएल 2026 में तोड़ा क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड

हालांकि इन तमाम दावों के बावजूद अब तक कोई ठोस सबूत या आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है. न तो दोनों की साथ में कोई तस्वीर सामने आई और न ही परिवार या करीबी दोस्तों की तरफ से किसी तरह का बयान दिया गया. अफवाहें इतनी बढ़ गईं कि आखिरकार अनिरुद्ध रविचंदर को खुद सामने आकर सफाई देनी पड़ी. उन्होंने इन खबरों को पूरी तरह बेबुनियाद बताते हुए कहा, “Marriage ah? lol.. Relax guys. Please stop spreading rumours.” यानी उन्होंने साफ तौर पर शादी की खबरों को अफवाह बताया और लोगों से ऐसी बातें फैलाना बंद करने की अपील की.

दरअसल, दोनों की लोकप्रियता भी इन चर्चाओं की बड़ी वजह मानी जा रही है. अनिरुद्ध रविचंदर मौजूदा समय में भारतीय सिनेमा के सबसे सफल संगीतकारों में गिने जाते हैं. उन्होंने जवान, लियो और जेलर जैसी फिल्मों में सुपरहिट संगीत दिया है. वहीं काव्या मारन सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ होने के साथ-साथ मीडिया कारोबारी कलानिधि मारन की बेटी हैं. आईपीएल मैचों के दौरान उनकी मौजूदगी अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है.

अनिरुद्ध और काव्या मारन का नाम पहले भी कई बार एक साथ जोड़ा जा चुका है, खासकर सन ग्रुप नेटवर्क से जुड़े होने की वजह से. हालांकि दोनों में से किसी ने भी कभी सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है. फिलहाल अनिरुद्ध रविचंदर के बयान के बाद शादी की अफवाहों पर कुछ समय के लिए विराम लग गया है, लेकिन सोशल मीडिया पर इस चर्चा का दौर अब भी जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2026 10:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).