देश

Easy Steps To Link Email To Aadhaar: अब मुफ्त में आधार कार्ड से लिंक करें अपना ईमेल, जानें आसान स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

UIDAI के अनुसार यह मुफ्त सेवा 31 दिसंबर तक उपलब्ध रहेगी. इसके बाद ईमेल अपडेट के लिए फिर से निर्धारित शुल्क लागू किया जा सकता है. इसलिए आधार धारकों को सलाह दी गई है कि वे इस सुविधा का लाभ समय रहते उठा लें.

Easy Steps To Link Email To Aadhaar: अब मुफ्त में आधार कार्ड से लिंक करें अपना ईमेल, जानें आसान स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

Aadhaar Email Update: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार कार्ड धारकों के लिए बड़ी सुविधा शुरू की है. अब आधार प्रोफाइल में ईमेल आईडी जोड़ने या अपडेट करने की सुविधा आधिकारिक आधार ऐप के जरिए मुफ्त उपलब्ध कराई गई है. यह विशेष सुविधा 1 जुलाई से 31 दिसंबर तक सीमित समय के लिए दी जा रही है. इसके बाद पहले की तरह शुल्क देना पड़ सकता है. UIDAI का उद्देश्य लोगों को आधार सेवा केंद्र जाने की जरूरत कम करना और डिजिटल इंडिया अभियान के तहत घर बैठे आसान सेवाएं उपलब्ध कराना है. घर बैठे 2 मिनट में होगा Aadhaar Update, सरकार ला रही है नया e-Aadhaar मोबाइल ऐप; डाकघर दौड़ने की झंझट होगी खत्म

अब घर बैठे करें आधार में ईमेल अपडेट

पहले आधार में ईमेल आईडी जोड़ने या बदलने के लिए लोगों को Aadhaar Seva Kendra या अधिकृत नामांकन केंद्र जाना पड़ता था, जहां 75 रुपये का शुल्क देना होता था. अब यह सुविधा आधिकारिक Aadhaar मोबाइल ऐप के जरिए पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध है.

यह सेवा Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध Aadhaar ऐप के माध्यम से ली जा सकती है. UIDAI ने यूजर्स से ऐप का लेटेस्ट वर्जन इस्तेमाल करने की सलाह दी है.

Aadhaar से ईमेल लिंक करना क्यों जरूरी है?

आधार से ईमेल आईडी लिंक होने पर आपकी पहचान से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी सीधे ईमेल पर मिलती है. जब भी आपके आधार का उपयोग e-KYC, पहचान सत्यापन या किसी अन्य ऑथेंटिकेशन के लिए किया जाएगा, उसकी सूचना आपके रजिस्टर्ड ईमेल पर भेजी जा सकती है. इससे आधार के गलत इस्तेमाल पर नजर रखना आसान हो जाता है. साथ ही कई सरकारी योजनाओं और डिजिटल सेवाओं का लाभ लेने में भी सुविधा मिलती है.

Aadhaar ऐप से ईमेल अपडेट करने का तरीका

Aadhaar ऐप डाउनलोड या अपडेट करें

सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Aadhaar ऐप का लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल या अपडेट करें.

लॉगिन और ऑथेंटिकेशन करें

अपने आधार नंबर की मदद से लॉगिन करें और आवश्यक सत्यापन प्रक्रिया पूरी करें.

'Add or Update Email ID' विकल्प चुनें

ऐप में "Add or Update Email ID" सेक्शन में जाएं.

ईमेल आईडी दर्ज करें

जिस ईमेल आईडी को आधार से लिंक करना चाहते हैं, उसे दर्ज करें और स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों के अनुसार उसका वेरिफिकेशन पूरा करें.

रिक्वेस्ट सबमिट करें

सत्यापन पूरा होने के बाद अपनी रिक्वेस्ट सबमिट कर दें. सफल अनुरोध के बाद आपकी ईमेल आईडी आधार प्रोफाइल से लिंक हो जाएगी.

31 दिसंबर तक मिलेगा मुफ्त लाभ

UIDAI के अनुसार यह मुफ्त सेवा 31 दिसंबर तक उपलब्ध रहेगी. इसके बाद ईमेल अपडेट के लिए फिर से निर्धारित शुल्क लागू किया जा सकता है. इसलिए आधार धारकों को सलाह दी गई है कि वे इस सुविधा का लाभ समय रहते उठा लें.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2026 07:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).