खेल

France vs England Predicted Playing XI: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के तीसरे स्थान के मुकाबले में ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड की ओर से कप्तान हैरी केन टीम की सबसे बड़ी उम्मीद होंगे. इसके अलावा एबेरेची एजे मिडफील्ड में अपनी रचनात्मकता और ड्रिब्लिंग से मैच का रुख बदल सकते हैं. दोनों टीमों के पास बेहतरीन अटैकिंग खिलाड़ी मौजूद हैं, ऐसे में तीसरे स्थान का यह मुकाबला गोलों से भरपूर और रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है.

France vs England Predicted Playing XI: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के तीसरे स्थान के मुकाबले में ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

France vs England Predicted Playing XI: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में तीसरे स्थान के लिए फ्रांस और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला रविवार, 19 जुलाई को भारतीय समयानुसार सुबह 2:30 बजे अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित हार्ड रॉक स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमें सेमीफाइनल में हारने के बाद अब ब्रॉन्ज मेडल जीतकर अपने अभियान का सकारात्मक अंत करना चाहेंगी. इस मुकाबले में दोनों कोच अपनी प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव कर सकते हैं. FIFA World Cup 2026 Winner Prize Money: फीफा वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को मिलेंगे करीब 482 करोड़ रुपये, जानें रनर-अप की इनामी राशि

फ्रांस की संभावित प्लेइंग इलेवन (4-2-3-1)

गोलकीपर: ब्राइस सांबा

डिफेंडर्स: जूल्स कुंडे, इब्राहिमा कोनाटे, मैक्सेंस लाक्रुआ, थियो हर्नांडेज

मिडफील्डर्स: मानु कोने, वॉरेन जैरे-एमरी

अटैकिंग मिडफील्डर्स: माइकल ओलिसे, रायन चेर्की, देजिरे डूए

फॉरवर्ड: किलियन एम्बाप्पे

फ्रांस के मुख्य कोच दिदिएर डेसचैम्प्स अपने कार्यकाल का आखिरी मुकाबला कोच के रूप में खेलेंगे. ऐसे में वह कुछ युवा खिलाड़ियों को मौका देने के साथ अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलन बनाए रख सकते हैं.

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन (4-2-3-1)

गोलकीपर: जॉर्डन पिकफोर्ड

डिफेंडर्स: जेड स्पेंस, ट्रेवोह चालोबा, डैन बर्न, निको ओ'राइली

मिडफील्डर्स: कोबी मैनू, एबेरेची एजे

अटैकिंग मिडफील्डर्स: नोनी मडुके, मॉर्गन रोजर्स, मार्कस रैशफोर्ड

फॉरवर्ड: हैरी केन

इंग्लैंड के मुख्य कोच थॉमस टुखेल भी इस मुकाबले में टीम में बदलाव कर सकते हैं. सेमीफाइनल के बाद कुछ खिलाड़ियों की फिटनेस को देखते हुए युवा खिलाड़ियों को मौका मिलने की संभावना है.

इन खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नजरें

फ्रांस के स्टार स्ट्राइकर किलियन एम्बाप्पे गोल्डन बूट की रेस में बने हुए हैं और इस मुकाबले में भी उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी. वहीं माइकल ओलिसे अपनी शानदार क्रिएटिविटी से फ्रांस के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं.

इंग्लैंड की ओर से कप्तान हैरी केन टीम की सबसे बड़ी उम्मीद होंगे. इसके अलावा एबेरेची एजे मिडफील्ड में अपनी रचनात्मकता और ड्रिब्लिंग से मैच का रुख बदल सकते हैं. दोनों टीमों के पास बेहतरीन अटैकिंग खिलाड़ी मौजूद हैं, ऐसे में तीसरे स्थान का यह मुकाबला गोलों से भरपूर और रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2026 07:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).