Vaibhav Suryavanshi IPL Stats Against SRH: आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन, स्ट्राइक रेट देख रह जाएंगे दंग
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने-सामने होंगी. इस बड़े मुकाबले में सबकी नजरें राजस्थान रॉयल्स के युवा विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर रहने वाली हैं. 15 साल के इस युवा बल्लेबाज ने अपने आक्रामक अंदाज से सभी को प्रभावित किया है.
Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad, TATA Indian Premier League 2026 Eliminator Stats: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का एलिमिनेटर मुकाबला आज यानी 27 मई को राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (RR vs SRH) के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ (New Chandigarh) के महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium) में खेला जा रहा हैं. मैच में जीत हासिल करने वाली टीम क्वालीफायर-2 में गुजरात टाइटंस का सामना करेगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर यहीं समाप्त हो जाएगा. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक हाईवोल्टेज मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी रियान पराग (Riyan Parag) कर रहे हैं. जबकि, सनराइजर्स हैदराबाद की कमान पैट कमिंस (Pat Cummins) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: RR vs SRH, IPL 2026 Eliminator Preview: आज मुल्लांपुर में खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महामुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने-सामने होंगी. इस बड़े मुकाबले में सबकी नजरें राजस्थान रॉयल्स के युवा विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर रहने वाली हैं. 15 साल के इस युवा बल्लेबाज ने अपने आक्रामक अंदाज से सभी को प्रभावित किया है. खास बात यह है कि वैभव सूर्यवंशी को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बल्लेबाजी करना काफी पसंद आता है. चलिए एसआरएच के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं.
एसआरएच के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा था तूफानी शतक
राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अब तक सिर्फ 2 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान वैभव सूर्यवंशी ने 51.50 की शानदार औसत और 271.05 की विस्फोटक स्ट्राइक रेट से 103 रन बनाए हैं. वैभव सूर्यवंशी ने इसी आईपीएल सीजन में एसआरएच के खिलाफ एक मुकाबले में 37 गेंदों पर 103 रनों की तूफानी शतकीय पारी खेली थी. इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 12 छक्के देखने को मिले थे. हालांकि, दूसरे मुकाबले में वह खाता भी नहीं खोल सके थे.
मुल्लांपुर के मैदान पर भी दिखा चुके हैं दम
एलिमिनेटर मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाएगा. वैभव सूर्यवंशी ने इस मैदान पर अब तक सिर्फ एक आईपीएल मुकाबला खेला है. पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए उस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 16 गेंदों पर 43 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी. इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 5 छक्के लगाए थे. ऐसे में मुल्लांपुर की पिच पर भी वैभव सूर्यवंशी का आत्मविश्वास काफी मजबूत नजर आ रहा है.
राजस्थान रॉयल्स के लिए अहम साबित हो सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
राजस्थान रॉयल्स की टीम के लिए एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी की भूमिका काफी अहम रहने वाली है. अगर वैभव सूर्यवंशी पावरप्ले में तेज शुरुआत दिलाने में सफल रहते हैं, तो राजस्थान रॉयल्स मुकाबले में मजबूत स्थिति बना सकती है. हालांकि, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम भी उनके खिलाफ पूरी तैयारी के साथ मैदान पर उतरने वाली है. ऐसे में फैंस को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2026 08:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

