क्रिकेट

Sir Garfield Sobers Dies: क्रिकेट जगत को बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के महान ऑलराउंडर सर गैरी सोबर्स का 89 साल की उम्र में निधन

अपने शानदार करियर के दौरान सर गैरी सोबर्स को 'किंग क्रिकेट' के नाम से जाना जाता था. वर्ष 1975 में ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय ने उन्हें नाइटहुड (Knighthood) से सम्मानित किया. बाद में उन्हें बारबाडोस के राष्ट्रीय नायकों (National Heroes of Barbados) में भी शामिल किया गया.

Sir Garfield Sobers Dies: क्रिकेट जगत को बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के महान ऑलराउंडर सर गैरी सोबर्स का 89 साल की उम्र में निधन

West Indies Cricket Legend Sir Garfield Sobers Dies: क्रिकेट इतिहास के महानतम ऑलराउंडरों में शुमार वेस्टइंडीज (West Indies) के दिग्गज सर गारफील्ड सोबर्स (Sir Garfield Sobers) का शुक्रवार को 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया. उनके निधन से विश्व क्रिकेट में शोक की लहर दौड़ गई है. वेस्टइंडीज क्रिकेट (Windies Cricket) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट साझा कर महान क्रिकेटर को श्रद्धांजलि दी और उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया. यह भी पढ़ें: India vs England ODI Stats At Lords: लॉर्ड्स के मैदान पर वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और इंग्लैंड का प्रदर्शन, बस एक क्लिक पर देखें दोनों टीमों के आंकड़े

सर गारफील्ड सोबर्स का जन्म साल 1936 में बारबाडोस (Barbados) की राजधानी ब्रिजटाउन (Bridgetown) में हुआ था. उन्होंने महज 16 साल की उम्र में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया और 1954 में वेस्टइंडीज के लिए टेस्ट डेब्यू किया. शुरुआती दौर में उन्हें मुख्य रूप से गेंदबाज के तौर पर टीम में शामिल किया गया था, लेकिन बाद में वह दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों, हरफनमौला खिलाड़ियों और फील्डरों में शामिल हो गए.

 

विंडीज़ क्रिकेट ने सर गैरी सोबर्स के निधन पर शोक व्यक्त किया:

टेस्ट क्रिकेट में शानदार करियर

सर गैरी सोबर्स ने अपने करियर में 93 टेस्ट मैच खेले, जिनमें 57.78 की औसत से 8,032 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 365 रन* की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली. गेंदबाजी में उन्होंने 235 विकेट भी अपने नाम किए. उनकी खासियत यह थी कि वह जरूरत के मुताबिक लेफ्ट आर्म फास्ट-मीडियम, लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स स्पिन और लेफ्ट आर्म रिस्ट स्पिन, तीनों तरह की गेंदबाजी कर सकते थे.

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में भी उनका रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा. उन्होंने 383 मैचों में 28,314 रन बनाए और 1,043 विकेट झटके. इसके अलावा उन्होंने 405 कैच भी लपके.

1958 में बनाया था ऐतिहासिक रिकॉर्ड

साल 1958 में पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 365 रन की पारी खेलकर सर गैरी सोबर्स ने टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर का विश्व रिकॉर्ड बनाया था. उनका यह रिकॉर्ड 36 वर्षों तक कायम रहा, जिसे बाद में 1994 में उनके ही हमवतन ब्रायन लारा ने तोड़ा.

एक ओवर में छह छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज

सर गैरी सोबर्स ने साल 1968 में नॉटिंघमशायर (Nottinghamshire) की कप्तानी करते हुए ग्लैमरगन (Glamorgan) के खिलाफ प्रथम श्रेणी क्रिकेट के इतिहास में एक ओवर में छह छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बनने का गौरव हासिल किया. यह उपलब्धि क्रिकेट इतिहास की सबसे यादगार घटनाओं में गिनी जाती है.

'किंग क्रिकेट' के नाम से थे मशहूर

अपने शानदार करियर के दौरान सर गैरी सोबर्स को 'किंग क्रिकेट' के नाम से जाना जाता था. वर्ष 1975 में ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय ने उन्हें नाइटहुड (Knighthood) से सम्मानित किया. बाद में उन्हें बारबाडोस के राष्ट्रीय नायकों (National Heroes of Barbados) में भी शामिल किया गया. सर गैरी सोबर्स के निधन के साथ विश्व क्रिकेट के एक स्वर्णिम युग का अंत हो गया. हालांकि, उनके रिकॉर्ड, उपलब्धियां और खेल में दिया गया योगदान आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2026 10:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).