Zimbabwe National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team, 2nd T20I Match Scorecard Update: जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 17 जुलाई को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बुलावायो (Bulawayo) के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब (Queens Sports Club) में खेला गया. पहले टी20 मुकाबले में 32 रन की शानदार जीत दर्ज करने के बाद सिकंदर रजा (Sikandar Raza) की कप्तानी वाली जिम्बाब्वे की टीम सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान में उतरी थी. वहीं तौहीद हृदोय (Towhid Hridoy) की अगुवाई वाली बांग्लादेश की टीम सीरीज बचाने के लिए मैदान में उतरी और शानदार जीत दर्ज कर सीरीज 1-1 से बराबर कर दी. अब तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में दोनों टीमें सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. यह भी पढ़ें: IND vs ENG 3rd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी
इस रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए सलामी बल्लेबाज सैफ हसन और तंजीद हसन ने 100 से ज्यादा रनों की साझेदारी कर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई.
पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 186 रन बनाए. बांग्लादेश की तरफ से तंजीद हसन ने सबसे ज्यादा 58 रन की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान तंजीद हसन ने 44 गेंदों पर 6 चौके और 2 छक्के लगाए. उनके अलावा सैफ हसन ने 55 रन, मोहम्मद सैफुद्दीन ने नाबाद 31 रन और यासिर अली ने नाबाद 22 रन बनाए.
दूसरी तरफ, जिम्बाब्वे की टीम को रिचर्ड नगरावा ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. जिम्बाब्वे की ओर से रिचर्ड नगरावा और ब्रैड इवांस ने सबसे ज्यादा 2-2 विकेट अपने नाम किए. इनके अलावा सिकंदर रजा ने 1 विकेट चटकाया. अब जिम्बाब्वे की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवरों में 187 रन बनाने थे.
बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 21 रन के स्कोर पर टीम के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद सिकंदर रजा और रयान बर्ल ने पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे. जिम्बाब्वे की पूरी टीम 19.4 ओवरों में 152 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और बांग्लादेश ने मुकाबला 34 रन से जीत लिया. जिम्बाब्वे की तरफ से रयान बर्ल ने 29 रन की सबसे बड़ी पारी खेली. उनके अलावा सिकंदर रजा ने 28 रन और ब्रैड इवांस ने 25 रन बनाए.
वहीं, बांग्लादेश की टीम को महेदी हसन ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. बांग्लादेश की ओर से रिशाद हुसैन ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए. इनके अलावा महेदी हसन ने 3 विकेट, नाहिद राणा, मोहम्मद सैफुद्दीन और सैफ हसन ने 1-1 विकेट चटकाए. जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मुकाबला रविवार यानी 19 जुलाई को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो में भारतीय समयानुसार शाम 4:00 बजे से खेला जाएगा.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
बांग्लादेश की बल्लेबाजी: 186/5, 20 ओवर (तंजीद हसन 58 रन, सैफ हसन 55 रन, तौहीद हृदोय 6 रन, परवेज हुसैन इमोन 1 रन, यासिर अली नाबाद 22 रन, नुरुल हसन 4 रन और मोहम्मद सैफुद्दीन नाबाद 31 रन.)
जिम्बाब्वे की गेंदबाजी: (रिचर्ड नगरावा 2 विकेट, ब्रैड इवांस 2 विकेट और सिकंदर रजा 1 विकेट.)
दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:
जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी: 152/10, 19.4 ओवर (ब्रायन बेनेट 11 रन, तदिवानाशे मारुमनी 4 रन, डायोन मायर्स 4 रन, मिल्टन शुंबा 19 रन, सिकंदर रजा 28 रन, रयान बर्ल 29 रन, क्लाइव मडांडे 1 रन, ताशिंगा मुसेकिवा 11 रन, ब्रैड इवांस 25 रन, रिचर्ड नगरावा नाबाद 15 रन और ब्लेसिंग मुजरबानी 0 रन.)
बांग्लादेश की गेंदबाजी: (रिशाद हुसैन 4 विकेट, महेदी हसन 3 विकेट, नाहिद राणा 1 विकेट, मोहम्मद सैफुद्दीन 1 विकेट और सैफ हसन 1 विकेट.)
नोट: जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.












QuickLY