क्रिकेट

RR vs SRH, IPL 2026 Eliminator Scorecard: मुल्लांपुर में सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रनों से हराकर राजस्थान रॉयल्स ने क्वालीफायर 2 में बनाई अपनी जगह, गुजरात टाइटंस से होगा मुकाबला; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को प्रफुल्ल हिंगे ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से प्रफुल्ल हिंगे ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. प्रफुल्ल हिंगे के अलावा ईशान मलिंगा, नितीश कुमार रेड्डी और शिवांग कुमार ने एक-एक विकेट चटकाए. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 244 रन बनाने थे.

RR vs SRH, IPL 2026 Eliminator Scorecard: मुल्लांपुर में सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रनों से हराकर राजस्थान रॉयल्स ने क्वालीफायर 2 में बनाई अपनी जगह, गुजरात टाइटंस से होगा मुकाबला; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड
राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Rajasthan Royals Cricket Team vs Sunrisers Hyderabad Cricket Team, TATA Indian Premier League 2026 Eliminator Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का रोमांच जारी है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए जोर लगा रही हैं. इस सीजन का एलिमिनेटर मुकाबला आज यानी 27 मई को राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (RR vs SRH) के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चंडीगढ़ (Chandigarh) के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम, मुल्लांपुर (Maharaja Yadavindra Singh Stadium, Mullanpur) में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इस सीजन के क्वालीफायर 2 में अपनी जगह बना ली हैं. क्वालीफायर 2 में राजस्थान रॉयल्स का सामना गुजरात टाइटंस से 29 मई को होगा. दूसरी तरफ, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं. इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स की कमान रियान पराग (Riyan Parag) के हाथों में है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की अगुवाई पैट कमिंस (Pat Cummins) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Vaibhav Sooryavanshi Breaks Chris Gayle Record: टी20 क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, आईपीएल 2026 में तोड़ा क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड

राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम बनाम सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Rajasthan Royals Cricket Team vs Sunrisers Hyderabad Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 125 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 243 रन बनाए. राजस्थान रॉयल्स की तरफ से विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा 97 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने महज 29 गेंदों पर पांच चौके और 12 छक्के लगाए. वैभव सूर्यवंशी के अलावा ध्रुव जुरेल ने 50 रन बनाए.

दूसरी तरफ, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को प्रफुल्ल हिंगे ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से प्रफुल्ल हिंगे ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. प्रफुल्ल हिंगे के अलावा ईशान मलिंगा, नितीश कुमार रेड्डी और शिवांग कुमार ने एक-एक विकेट चटकाए. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 244 रन बनाने थे.

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और घातक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. सनराइजर्स हैदराबाद की पूरी टीम 19.2 ओवर में महज 196 रन बनाकर सिमट गई. सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से नितीश कुमार रेड्डी ने सबसे ज्यादा 38 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान नितीश कुमार रेड्डी ने महज 20 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के लगाए. नितीश कुमार रेड्डी के अलावा सलिल अरोड़ा ने 35 रन बटोरे.

वहीं, राजस्थान रॉयल्स की टीम को जोफ्रा आर्चर ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. राजस्थान रॉयल्स की ओर से जोफ्रा आर्चर ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. जोफ्रा आर्चर के अलावा सुशांत मिश्रा, रवींद्र जडेजा और नांद्रे बर्गर ने दो-दो विकेट चटकाए.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी: 243/8, 20 ओवर (यशस्वी जयसवाल 29 रन, वैभव सूर्यवंशी 97 रन, ध्रुव जुरेल 50 रन, रियान पराग 26 रन, डोनोवन फरेरा 12 रन, दासुन शनाका 5 रन, रवींद्र जड़ेजा नाबाद 12 रन, जोफ्रा आर्चर 4 रन, नंद्रे बर्गर 1 रन और सुशांत मिश्रा नाबाद 1 रन.)

सनराइजर्स हैदराबाद की गेंदबाजी: (प्रफुल्ल हिंगे 3 विकेट, ईशान मलिंगा 1 विकेट, नितीश कुमार रेड्डी 1 विकेट और शिवांग कुमार 1 विकेट).

दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:

सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी: 196/10, 19.2 ओवर (अभिषेक शर्मा 0 रन, ट्रैविस हेड 17 रन, ईशान किशन 33 रन, हेनरिक क्लासेन 18 रन, स्मरण रविचंद्रन 1 रन, नितीश कुमार रेड्डी 38 रन, सलिल अरोड़ा 35 रन, पैट कमिंस 1 रन, शिवांग कुमार 27 रन, ईशान मलिंगा 5 रन और साकिब हुसैन नाबाद 5 रन.)

राजस्थान रॉयल्स की गेंदबाजी: (जोफ्रा आर्चर 3 विकेट, नांद्रे बर्गर 2 विकेट, यशराज पुंजा 1 विकेट, सुशांत मिश्रा 2 विकेट और रवींद्र जड़ेजा 2 विकेट).

नोट: राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम बनाम सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2026 11:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).