RR vs SRH, IPL 2026 Eliminator Live Score Update: मुल्लांपुर में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट
टाटा आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 23 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद ने 14 मैच जीते हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स को 9 मुकाबलों में जीत मिली है. इस सीजन दोनों टीमों के बीच खेले गए दोनों मुकाबलों में सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत दर्ज की थी. ऐसे में आंकड़ों के अनुसार सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है.
Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad, TATA Indian Premier League 2026 Eliminator Live Scorecard Update: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का एलिमिनेटर मुकाबला आज यानी 27 मई को राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (RR vs SRH) के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चंडीगढ़ (Chandigarh) के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम, मुल्लांपुर (Maharaja Yadavindra Singh Stadium, Mullanpur) में खेला जा रहा हैं. सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन में अब तक 9 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने 8 मैच अपने नाम किए हैं. दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है, क्योंकि हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की अगुवाई पैट कमिंस (Pat Cummins) कर रहे हैं. जबकि, राजस्थान रॉयल्स की कमान रियान पराग (Riyan Parag) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: RR vs SRH, IPL 2026 Eliminator Mullanpur Weather Update: मुल्लांपुर में मौसम बनेगा रोमांच का तड़का या बारिश बिगाड़ेगी खेल, हाईवोल्टेज मुकाबले से पहले जानें मौसम का हाल
टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स जीत दर्ज कर दूसरे क्वालीफायर में जगह बनाना चाहेगी. टीम ने लीग चरण में 8 मुकाबलों में जीत हासिल की थी. दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 मुकाबले अपने नाम किए थे और तीसरे स्थान पर रहते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई थी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेहद कांटे का हो सकता है. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम भी जीत दर्ज कर फाइनल की ओर एक और कदम बढ़ाना चाहेगी.
टाटा आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 23 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद ने 14 मैच जीते हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स को 9 मुकाबलों में जीत मिली है. इस सीजन दोनों टीमों के बीच खेले गए दोनों मुकाबलों में सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत दर्ज की थी. ऐसे में आंकड़ों के अनुसार सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है.
राजस्थान रॉयल्स की टीम में यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं. वहीं गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में ट्रेविस हेड, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में पैट कमिंस और साकिब हुसैन टीम को मजबूती देते हैं.
नोट: राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम बनाम सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2026 07:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

