Kangana Ranaut ने बीएमसी की कार्रवाई की फोटो शेयर कर कहा- यह मेरे सपनों के साथ 'रेप' है
अभिनेत्री कंगना रनौत ने गुरुवार को अपने टूटे हुए दफ्तर की तस्वीरें साझा कीं, जिसे 'अवैध निर्माण' बताते हुए बीएमसी ने हाल ही में नुकसान पहुंचाया था. इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा, "ये रेप है, मेरे सपनों का, मेरे हौसलों का, मेरे आत्मसम्मान का और मेरे भविष्य का."