क्रिकेट

GT vs RR, TATA IPL 2026 Qualifier 2: राजस्थान रॉयल्स के लिए खिताब अपने नाम कर पाना हो सकता है मुश्किल, यहां देखें हैरान कर देने वाले आकंड़ें

आईपीएल के इतिहास में एक बार एलिमिनेटर मैच खेलने वाली टीम ने खिताब को अपने नाम किया है. वो टीम सनराइजर्स हैदराबाद की टीम है. सनराइजर्स हैदराबाद ने साल 2016 में प्वाइंट टेबल में तीसरे नंबर पर रहते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एलिमिनेटर मैच खेला था. एलिमिनेटर जीतकर हैदराबाद ने क्वालीफायर-2 में अपनी जगह पक्की की थी.

GT vs RR, TATA IPL 2026 Qualifier 2: राजस्थान रॉयल्स के लिए खिताब अपने नाम कर पाना हो सकता है मुश्किल, यहां देखें हैरान कर देने वाले आकंड़ें
गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

GT vs RR, TATA Indian Premier League 2026 Qualifier 2: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का क्वालीफायर 2 मुकाबला गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स (GT vs RR) के बीच 29 मई को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ (New Chandigarh) के महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर (Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium, Mullanpur) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. गुजरात टाइटंस की कप्तानी शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स की कमान रियान पराग (Riyan Parag) के हाथों में है. दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतकर फाइनल में जगह बनाना चाहेंगी. लेकिन अगर बारिश के कारण यह मुकाबला रद्द हो जाता है, तो किस टीम को फाइनल का टिकट मिलेगा, इसको लेकर फैंस के मन में बड़ा सवाल बना हुआ है. यह भी पढ़ें: GT vs RR Qualifier 2: क्वालीफायर 2 बारिश में धुला तो किसे मिलेगी फाइनल में जगह, राजस्थान रॉयल्स या गुजरात टाइटंस किस टीम का कटेगा पत्ता

टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का विजेता कौन होगा, इसका पता सिर्फ 2 दिन में चल जाएगा. टूर्नामेंट में अब सिर्फ 2 मुकाबले बच गए हैं. 29 मई को गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच क्वालीफायर-2 खेला जाएगा. इस मैच में जीतने वाली टीम 31 मई को आईपीएल 2026 के फाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स से भिड़ेगी. खिताब जीतने के दावेदार राजस्थान रॉयल्स भी मानी जा रही है, लेकिन राजस्थान रॉयल्स के लिए यह आसान नहीं होने वाला है. बता दें कि आईपीएल के इतिहास में सिर्फ एक बार एलिमिनेटर मैच खेलने वाली टीम चैंपियन बनने में कामयाब हो सकी हैं.

18 साल से राजस्थान रॉयल्स को दूसरी ट्रॉफी का इंतजार

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल के पहले सीजन 2008 में ही शेन वॉर्न की कप्तानी में खिताब जीता था. तब से इस फ्रेंचाइजी को अपने दूसरी ट्रॉफी का इंतजार है. इस सीजन राजस्थान रॉयल्स की बैटिंग और बॉलिंग जितनी खतरनाक लग रही है उससे देखकर ऐसा लगा रहा है कि राजस्थान रॉयल्स का 18 साल के ट्रॉफी का इंतजार खत्म होने वाला है, लेकिन इसके लिए टीम को कमाल करना होगा.

आईपीएल इतिहास में सिर्फ एक बार एलिमिनेटर जीतने वाली टीम ने जीता है ट्रॉफी

बता दें कि आईपीएल के इतिहास में एक बार एलिमिनेटर मैच खेलने वाली टीम ने खिताब को अपने नाम किया है. वो टीम सनराइजर्स हैदराबाद की टीम है. सनराइजर्स हैदराबाद ने साल 2016 में प्वाइंट टेबल में तीसरे नंबर पर रहते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एलिमिनेटर मैच खेला था. एलिमिनेटर जीतकर हैदराबाद ने क्वालीफायर-2 में अपनी जगह पक्की की थी. इसके बाद गुजरात लायंस को हराकर फाइनल में पहुंची थी. फिर सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को सिर्फ 8 रन से हराकर खिताब जीता था. डेविड वॉर्नर की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम चैंपियन बनी थी.

राजस्थान रॉयल्स का क्वालीफायर-2 में होगा गुजरात टाइटंस से सामना

अब राजस्थान रॉयल्स को इस इतिहास को दोहराना है तो उन्हें करिश्मा करना होगा, क्योंकि क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स का सामना गुजरात टाइटंस से होगा. क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ बुरी हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में गुजरात टाइटंस की टीम दमदार वापसी करना चाहेगी. कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन क्वालीफायर-1 में फ्लॉप रहे थे. ऐसे में वो इस मैच में शानदार बल्लेबाजी कर टीम को फाइनल में पहुंचाना चाहेंगी, जहां गुजरात टाइटंस की टीम को आरसीबी से बदला लेने का मौका मिल जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2026 10:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).