GT vs RR Qualifier 2: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का क्वालीफायर 2 मुकाबला गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स (GT vs RR) के बीच 29 मई को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ (New Chandigarh) के महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर (Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium, Mullanpur) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. गुजरात टाइटंस की कप्तानी शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स की कमान रियान पराग (Riyan Parag) के हाथों में है. दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतकर फाइनल में जगह बनाना चाहेंगी. लेकिन अगर बारिश के कारण यह मुकाबला रद्द हो जाता है, तो किस टीम को फाइनल का टिकट मिलेगा, इसको लेकर फैंस के मन में बड़ा सवाल बना हुआ है. यह भी पढ़ें: GT vs RR, IPL 2026 Qualifier-2 Stats And Preview: फाइनल में जगह बनाने के इरादे से उतरेगी गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू
आईपीएल 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों यानी क्वालीफायर 1, एलिमिनेटर और क्वालीफायर 2 के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है. सिर्फ फाइनल मुकाबले के लिए रिजर्व डे तय किया गया है. ऐसे में अगर बारिश के कारण क्वालीफायर 2 मुकाबला पूरा नहीं हो पाता है, तो अगले दिन मैच नहीं कराया जाएगा और मुकाबले को रद्द घोषित कर दिया जाएगा.
बारिश में रद्द हुआ मैच तो कौन पहुंचेगा फाइनल में?
अगर गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाला क्वालीफायर 2 मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो जाता है, तो गुजरात टाइटंस की टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी. वहीं राजस्थान रॉयल्स का आईपीएल 2026 में सफर समाप्त हो जाएगा.
दरअसल, आईपीएल नियमों के अनुसार प्लेऑफ मुकाबलों में अगर मैच बिना नतीजे के खत्म होता है, तो लीग स्टेज में बेहतर स्थान पर रहने वाली टीम को आगे बढ़ने का मौका मिलता है. गुजरात टाइटंस ने लीग स्टेज में 14 मैचों में 18 अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर अपना सफर खत्म किया था. दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स की टीम 16 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रही थी. ऐसे में गुजरात टाइटंस को फायदा मिलेगा.
क्वालीफायर 1 में हारकर क्वालीफायर 2 में पहुंची थी गुजरात टाइटंस
गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2026 के क्वालीफायर 1 मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. धर्मशाला में खेले गए उस मुकाबले में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 254 रन बनाए थे. जवाब में गुजरात टाइटंस की पूरी टीम 162 रन पर ऑलआउट हो गई थी और टीम को 92 रन से हार झेलनी पड़ी थी. हालांकि लीग स्टेज में टॉप-2 में रहने के कारण गुजरात टाइटंस को क्वालीफायर 2 खेलने का मौका मिला.
राजस्थान रॉयल्स ने एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया
राजस्थान रॉयल्स ने एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर क्वालीफायर 2 में जगह बनाई थी. राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 243 रन बनाए थे. इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को 19.2 ओवर में 196 रन पर ऑलआउट कर 47 रन से शानदार जीत दर्ज की थी.
क्या मौसम बिगाड़ेगा मुकाबले का मजा?
एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, न्यू चंडीगढ़ में मुकाबले के दिन बारिश की संभावना जताई गई है. हल्की बूंदाबांदी मैच के दौरान देखने को मिल सकती है. गुरुवार से ही इलाके में करीब 55 प्रतिशत बारिश की संभावना बताई जा रही है. ऐसे में फैंस की नजरें अब मौसम पर भी टिकी हुई हैं.
अगर मौसम साफ रहता है तो क्रिकेट फैंस को गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. वहीं बारिश ने अगर खलल डाला, तो राजस्थान रॉयल्स का फाइनल खेलने का सपना टूट सकता है.
नोट: गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम बनाम राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.












QuickLY