GT vs RR, IPL 2026 Qualifier-2 Stats And Preview: फाइनल में जगह बनाने के इरादे से उतरेगी गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू
गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Gujarat Titans vs Rajasthan Royals, TATA Indian Premier League 2026 Qualifier-2 Stats And Preview Details: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) के क्वालीफायर-2 में कल यानी 29 मई को गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स (GT vs RR) के बीच मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुल्लांपुर (Mullanpur) के यादविंद्र सिंह स्टेडियम (Yadavindra Singh Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. गुजरात टाइटंस ने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई है. वहीं, राजस्थान रॉयल्स ने एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर क्वालीफायर-2 में एंट्री की है. गुजरात टाइटंस को अपने पिछले मुकाबले यानी क्वालीफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स ने अपने पिछले मुकाबले में 243 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में गुजरात टाइटंस की कप्तानी शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स की कमान रियान पराग (Riyan Parag) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: ENG W vs IND W, 1st T20I Match Prediction: काउंटी ग्राउंड में इंग्लैंड महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के क्वालीफायर-2 में गुजरात टाइटंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा. ये मुकाबला मुल्लांपुर में खेला जाएगा. गुजरात टाइटंस की टीम अपने पिछले मुकाबले में मिली हार को भुलाकर फाइनल में जगह बनाने के इरादे से उतरेगी. दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स की टीम लगातार दूसरी जीत दर्ज कर फाइनल का टिकट कटाना चाहेगी. ऐसे में आइए मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं.

गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स हेड टू हेड (GT vs RR Head To Head)

टाटा आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 10 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान गुजरात टाइटंस का पलड़ा भारी नजर आया है. गुजरात टाइटंस ने 7 मुकाबलों में जीत हासिल की है. जबकि, राजस्थान रॉयल्स की टीम को 3 मैचों में जीत मिली है. इस सीजन दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले खेले गए, जिसमें दोनों टीमों ने एक-एक मुकाबला अपने नाम किया. वहीं, आईपीएल 2025 में खेले गए एक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 58 रन से हराया था. जबकि दूसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी.

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अपने पिछले मुकाबले यानी एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 243/8 का बड़ा स्कोर बनाया था. ऐसे में टीम अपनी बल्लेबाजी फॉर्म को बरकरार रखना चाहेगी. बल्लेबाजी में वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल से एक बार फिर तेज शुरुआत की उम्मीद होगी. वहीं, रियान पराग और ध्रुव जुरेल मध्यक्रम में अहम भूमिका निभा सकते हैं. गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर टीम के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं.

दूसरी तरफ, गुजरात टाइटंस की टीम को अपने पिछले मुकाबले यानी क्वालीफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 92 रन से हार का सामना करना पड़ा था. टीम इस मुकाबले में वापसी करना चाहेगी. बल्लेबाजी में साई सुदर्शन और शुभमन गिल से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. वहीं, जोस बटलर और वाशिंगटन सुंदर मध्यक्रम में अहम भूमिका निभा सकते हैं. गेंदबाजी में कागिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी.

यादविंद्र सिंह स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Yadavindra Singh Stadium Pitch Report)

टाटा आईपीएल 2026 के क्वालीफायर-2 में कल यानी 29 मई को गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच मुल्लांपुर के यादविंद्र सिंह स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा. इस मैदान की पिच पारंपरिक मिट्टी की बजाय रेत आधारित तैयार की गई है. ऐसे में यहां तेज गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलती है. हालांकि, बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए इस पिच पर बराबर अवसर रहते हैं. बल्लेबाजों को शुरुआत में थोड़ा समय बिताना पड़ता है, लेकिन सेट होने के बाद बड़े शॉट आसानी से लगाए जा सकते हैं. इस मैदान पर एक संतुलित और रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है.

मुल्लांपुर का मौसम (Mullanpur Weather Update)

टाटा आईपीएल 2026 के क्वालीफायर-2 में कल यानी 29 मई को गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच मुल्लांपुर के यादविंद्र सिंह स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा. एक्यूवेदर के मुताबिक, 29 मई को मुल्लांपुर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने की उम्मीद है. मुकाबला रात 7:30 बजे से शुरू होगा. बारिश की संभावना नहीं है, ऐसे में फैंस को पूरा मैच देखने को मिल सकता है.

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें (GT vs RR Match Key Players To Watch Out)

राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी ने अपने पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 97 रन बनाए थे. वह इस सीजन में अब तक 650 से ज्यादा रन बना चुके हैं. वहीं, जोफ्रा आर्चर नई गेंद से लगातार विकेट चटका रहे हैं. गुजरात टाइटंस के लिए साई सुदर्शन ने इस सीजन में अब तक 46.57 की औसत और 157.86 की स्ट्राइक रेट से 657 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में कागिसो रबाडा ने इस सीजन में अब तक 21.03 की औसत और 9.48 की इकॉनमी रेट से 26 विकेट अपने नाम किए हैं.

कब और कहां देखें मुकाबला? (GT vs RR Live Streaming And Telecast Details)

गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच यह मुकाबला मुल्लांपुर के यादविंद्र सिंह स्टेडियम में रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (GT vs RR Qualifier-2 Match Playing Prediction)

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कुलवंत खेजरोलिया, कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा.

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा और यश राज पुंजा.

नोट: गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम बनाम राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.