FIFA World Cup 2026: आगामी फीफा वर्ल्ड कप में क्या है राउंड ऑफ 32? जिसके आने से दोगुना हो जाएगा टूर्नामेंट का रोमांच
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कुल 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं और इन टीमों के बीच कुल 104 मुकाबले खेले जाएंगे. फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार 48 टीमें भाग लेंगी और इनके बीच 100 से ज्यादा मैच खेले जाएंगे. पिछली बार यानी 2022 तक फीफा वर्ल्ड कप में 32 टीमें हिस्सा लेती थीं. इन टीमों के बीच कुल 64 मुकाबले खेले जाते थे, लेकिन इस बार 48 टीमों के बीच 100 से ज्यादा मुकाबले खेले जाएंगे.
FIFA World Cup 2026: कुछ ही दिनों में दुनियाभर के फुटबॉल फैंस के सिर फीफा वर्ल्ड कप 2026 (FIFA World Cup 2026) का खुमार चढ़ जाएगा. 4 साल में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस बार का फीफा वर्ल्ड कप भी कई मायनों में ऐतिहासिक होने जा रहा है. इस बार फैंस को कई नई चीजें देखने को मिलेंगी, जिसमें से एक राउंड ऑफ 32 भी है. अब फैंस सोच रहे होंगे कि यह क्या है, तो चलिए बताते हैं कि राउंड ऑफ 32 क्या है. GT vs RR, IPL 2026 Qualifier-2 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी
फीफा वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार 48 टीमें लेंगी हिस्सा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कुल 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं और इन टीमों के बीच कुल 104 मुकाबले खेले जाएंगे. फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार 48 टीमें भाग लेंगी और इनके बीच 100 से ज्यादा मैच खेले जाएंगे. पिछली बार यानी 2022 तक फीफा वर्ल्ड कप में 32 टीमें हिस्सा लेती थीं. इन टीमों के बीच कुल 64 मुकाबले खेले जाते थे, लेकिन इस बार 48 टीमों के बीच 100 से ज्यादा मुकाबले खेले जाएंगे. यानी इस टूर्नामेंट का रोमांच और भी दोगुना होने वाला है.
12 ग्रुप में बंटी हैं सभी 48 टीमें
इन 48 टीमों को 12 ग्रुप में बांटा गया है और हर ग्रुप में 4-4 टीमें शामिल हैं. ग्रुप स्टेज के मुकाबले 11 जून से 27 जून तक खेले जाएंगे. ग्रुप स्टेज खत्म होने के बाद नॉकआउट स्टेज शुरू होगा. हर ग्रुप से टॉप-2 टीमें और तीसरे स्थान पर रहने वाली कुल 8 टीमें राउंड ऑफ 32 के लिए क्वालीफाई करेंगी. अब फुटबॉल फैंस के मन में सवाल होगा कि ये राउंड ऑफ 32 क्या है. इससे पहले तो राउंड ऑफ 16 होता था, तो चलिए बताते हैं.
क्या है राउंड ऑफ 32 जो इस बार फीफा वर्ल्ड कप में देखने को मिलेगा?
फीफा वर्ल्ड कप में साल 1998 से 2022 तक सिर्फ 32 टीमें हिस्सा लेती थीं. ग्रुप स्टेज के मुकाबले खत्म होने के बाद कुल 16 टीमें अगले राउंड के लिए पहुंचती थीं, जिन्हें राउंड ऑफ 16 कहा जाता था. इस राउंड में अपने-अपने ग्रुप की टॉप टीमें पहुंचती थीं, लेकिन अब टीमों की संख्या बढ़ गई है. इस वजह से अब ग्रुप स्टेज खत्म होने के बाद 16 की जगह 32 टीमें अगले राउंड में पहुंचेंगी. इसे ही राउंड ऑफ 32 कहा गया है.
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप के तीसरे नंबर की टीम भी पहुंचेगी अगले राउंड
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में 12 ग्रुप की टॉप-2 टीमें पहुंचेंगी. इसके अलावा जो टीमें अपने ग्रुप में तीसरे नंबर पर रहेंगी, उनमें से सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली 8 टीमें भी अगले राउंड में पहुंचेंगी. इस तरह 12 ग्रुप की टॉप-2 टीमें यानी 24 टीमों और तीसरे नंबर पर रहने वाली 8 टीमों को मिलाकर राउंड ऑफ 32 बनेगा.
राउंड ऑफ 16 में पहुंचेंगी टॉप-16 टीमें
राउंड ऑफ 32 में कुल 16 मुकाबले खेले जाएंगे. ये मुकाबले 28 जून से 3 जुलाई 2026 तक खेले जाएंगे, जिसमें जीतने वाली 16 टीमें अगले राउंड यानी राउंड ऑफ 16 में पहुंचेंगी, जबकि हारने वाली टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगी. राउंड ऑफ 16 में कुल 8 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें जीतने वाली 8 टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी. वहीं हारने वाली टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगी. राउंड ऑफ 16 के मुकाबले 4 जुलाई से 7 जुलाई तक खेले जाएंगे.
चार टीमें सेमीफाइनल में बनाएंगी जगह
इसके बाद आठ टीमों के बीच चार क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे. इसमें जीतने वाली चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, जबकि हारने वाली टीमें बाहर हो जाएंगी. इसके बाद सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे और जीतने वाली दो टीमें फाइनल में जगह बनाएंगी.
19 जुलाई को खेला जाएगा फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल
फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला 19 जुलाई 2026 को न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम (MetLife Stadium) में खेला जाएगा. इस बार का फीफा वर्ल्ड कप एक और वजह से ऐतिहासिक होने जा रहा है. दरअसल, टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार फाइनल मैच में “हाफ टाइम शो” का आयोजन किया जाएगा.
इस ग्रैंड शो में कई इंटरनेशनल स्टार्स परफॉर्म करेंगे, जिसमें मशहूर सिंगर शकीरा, मैडोना और के-पॉप ग्रुप बीटीएस शामिल हैं. इस शो का आयोजन कोल्डप्ले (Coldplay) के क्रिस मार्टिन की देखरेख में किया जाएगा. ऐसे में फुटबॉल फैंस के साथ-साथ बीटीएस फैंस भी इस टूर्नामेंट को लेकर काफी उत्साहित हैं.
फीफा वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल
फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 11 जून से होगी और ग्रुप स्टेज के मुकाबले 27 जून तक खेले जाएंगे. इसके बाद नॉकआउट स्टेज शुरू होगा. राउंड ऑफ 32 के मुकाबले 28 जून से 3 जुलाई तक खेले जाएंगे. इसके बाद राउंड ऑफ 16 के मुकाबले 4 जुलाई से 7 जुलाई तक होंगे. फिर 9 जुलाई से 11 जुलाई तक क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे. इसके बाद 14 और 15 जुलाई को सेमीफाइनल मुकाबले आयोजित होंगे. वहीं तीसरे स्थान के लिए मुकाबला 18 जुलाई को खेला जाएगा.
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने वाली 48 टीमों की लिस्ट: मैक्सिको, अमेरिका (USA), कनाडा, साउथ अफ्रीका, साउथ कोरिया, चेक रिपब्लिक, बोस्निया और हर्जेगोविना, कतर, स्विट्जरलैंड, ब्राजील, मोरक्को, हैती, स्कॉटलैंड, पराग्वे, ऑस्ट्रेलिया, तुर्की, जर्मनी, कुराकाओ, आइवरी कोस्ट, इक्वाडोर, नीदरलैंड्स, जापान, स्वीडन, ट्यूनीशिया, बेल्जियम, मिस्र, ईरान, न्यूजीलैंड, स्पेन, केप वर्डे, सऊदी अरब, उरुग्वे, फ्रांस, सेनेगल, इराक, नॉर्वे, अर्जेंटीना, अल्जीरिया, ऑस्ट्रिया, जॉर्डन, पुर्तगाल, डीआर कांगो, उज्बेकिस्तान, कोलंबिया, इंग्लैंड, क्रोएशिया, घाना और पनामा.
(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2026 09:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

