आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी शासित East MCD के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा- बीजेपी द्वारा किए गए एक-एक भ्रष्टाचार का खुलासा करेंगे
आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि "भाजपा की एमसीडी बार-बार पैसे की कमी का रोना रोती है, लेकिन वो सभी लोगों से प्रॉपर्टी टैक्स नहीं वसूलती है. भाजपा की स्कीम है, निरीक्षण करो, नोटिस दो, डराओ-धमकाओं, लेकिन प्रापॅटी टैक्स न वसूलो. दिल्ली में सबसे महंगी प्रापर्टी होने के बावजूद आज एमसीडी का बुरा हाल है,