देश

Jammu-Kashmir: राजौरी जिले में पाकिस्तान ने फिर किया LoC का उल्लंघन, सेना का मुंहतोड़ जवाब

राजौरी जिले में पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, सेना का मुंहतोड़ जवाब

Jammu-Kashmir: राजौरी जिले में पाकिस्तान ने फिर किया LoC का उल्लंघन, सेना का मुंहतोड़ जवाब
सेना/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

जम्मू: पाकिस्तान ने राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में शनिवार शाम एक बार फिर नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, जहां सुबह पाकिस्तान की गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद हो गया.  रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि शनिवार की शाम छह बजे पाकिस्तान ने फिर से राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे.

पाटिल संग्राम शिवाजी नामक एक सेना के हवलदार शनिवार की सुबह इसी क्षेत्र में पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में शहीद हो गए थे. प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की है. पाकिस्तान 1999 में दोनों देशों की ओर से हस्ताक्षरित द्विपक्षीय युद्धविराम समझौते का लगातार उल्लंघन करता रहता है. यह भी पढ़े: जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने आज सुबह नौशेरा सेक्टर और पुंछ जिले के शाहपुर, किरनी और कस्बा सेक्टरों में किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

पाकिस्तान की ओर से जनवरी 2020 से अब तक 3,200 से अधिक संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाओं में 30 नागरिकों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, जबकि 110 से अधिक घायल हुए हैं. भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सैनिकों को हताहत किया है, लेकिन सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि एलओसी पर पाकिस्तान की तरफ से हुए उल्लंघन के बाद भारतीय जवाबी कार्रवाई के दौरान किसी भी नागरिक सुविधाओं को निशाना नहीं बनाया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2020 01:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).