बॉलीवुड

Radhe Release Date: सलमान खान की फिल्म 'राधे' 2021 की ईद पर हो सकती है रिलीज

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की बहु-प्रतीक्षित फिल्म 'राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई' सिनेमाघरों में रिलीज होगी. निर्माताओं की योजना इसे साल 2021 की ईद पर रिलीज करने की है. पिछले दिनों कुछ अपुष्ट खबरों में अनुमान लगाया जा रहा था कि फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया जा सकता है.

Radhe Release Date: सलमान खान की फिल्म 'राधे' 2021 की ईद पर हो सकती है रिलीज
फिल्म राधे पोस्टर (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की बहु-प्रतीक्षित फिल्म 'राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई' (Radhe: Your Most Wanted Bhai) सिनेमाघरों में रिलीज होगी. निर्माताओं की योजना इसे साल 2021 की ईद पर रिलीज करने की है. पिछले दिनों कुछ अपुष्ट खबरों में अनुमान लगाया जा रहा था कि फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया जा सकता है.

अटकलों पर विराम लगाते हुए फिल्म व्यापार विशेषज्ञ तरण आदर्श ने शुक्रवार को अपने सत्यापित अकांउट से ट्वीट करते हुए कहा, "राधे को ओटीटी पर रिलीज किए जाने की अटकलें बेबुनियाद हैं. अनुमान लगाया जा रहा था कि सलमान खान अभिनीत राधे सिनेमाघरों में रिलीज न होकर सीधे ओटीटी पर जारी होगी. झूठ है यह. निर्माताओं ने स्पष्ट कर दिया है कि राधे सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निगाहें 2021 की ईद पर टिकी हैं." यह भी पढ़े: Radhe to Release in Cinemas: सलमान खान की फिल्म ‘राधे’ OTT पर नहीं होगी रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक! 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan Films (@skfilmsofficial)

सलमान खान इस साल लॉकडाउन से पहले फिल्म की रिलीज को लेकर बिल्कुल तैयार थे. प्रभु देवा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिनेत्री दिशा पटानी भी हैं. इस फिल्म के अलावा सलमान 'किक 2' और 'कभी ईद कभी दिवाली' के भी हिस्सा हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 21, 2020 12:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).