Ghosi Bypoll Results: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- घोसी उप चुनाव का नतीजा BJP के ‘अहंकार और घमंड’ को चकनाचूर करने वाला
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ये सकारात्मक राजनीति की जीत है और सांप्रदायिक नकारात्मक राजनीति की हार है. ये दलील संकीर्ण विचारधारा और जाति बंधन से ऊपर उठकर, उस प्रत्याशी की जीत है जिसके काम करने की आशा है और नाकाम प्रत्याशी की पराजय है. ये भाजपा की तोड़फोड़ और समाज को बांटने वाली नकारात्मक राजनीति की हार है. ये झूठे प्रचार और जुमलाजीवियों की पराजय है.’’