देश

Women's Reservation Bill 2026: 'आइए मिलकर इतिहास रचें', महिला आरक्षण बिल पर वोटिंग से पहले पीएम मोदी की विपक्ष से भावुक अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर होने वाली वोटिंग से पहले विपक्षी दलों से समर्थन की अपील की है. उन्होंने कहा कि यह देश की आधी आबादी को उनका हक देने और इतिहास रचने का समय है.

Women's Reservation Bill 2026: 'आइए मिलकर इतिहास रचें', महिला आरक्षण बिल पर वोटिंग से पहले पीएम मोदी की विपक्ष से भावुक अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Photo Credits: File Image)

नई दिल्ली: 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' (महिला आरक्षण बिल) (Women's Reservation Bill)  पर लोकसभा में आज होने वाली महत्वपूर्ण वोटिंग से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने विपक्षी दलों से विशेष अपील की है. सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म X पर एक विस्तृत पोस्ट साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने सभी राजनीतिक दलों से राजनीति से ऊपर उठकर इस विधेयक का समर्थन करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि दशकों से लंबित इस मुद्दे पर अब निर्णायक कदम उठाने का समय आ गया है ताकि देश की आधी आबादी को निर्णय लेने की प्रक्रिया में उनका उचित स्थान मिल सके. यह भी पढ़ें: Women Reservation Bill 2026: महिला आरक्षण बिल भारतीय राजनीति की 'दशा और दिशा' बदल देगा; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Watch Video)

'भ्रम दूर किए गए, अब अंतरात्मा की आवाज सुनें'

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में जानकारी दी कि संसद में इस संशोधन विधेयक पर गहन चर्चा हुई है, जो कल देर रात 1 बजे तक जारी रही. उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार ने विपक्ष द्वारा उठाए गए सभी सवालों और "भ्रांतियों" का तार्किक उत्तर दिया है.

पीएम मोदी ने कहा, "प्रत्येक आशंका का समाधान कर दिया गया है. हर सदस्य को वह जानकारी उपलब्ध करा दी गई है जिसकी कमी थी. अब किसी के मन में विरोध का कोई कारण शेष नहीं रहना चाहिए." उन्होंने सांसदों से अपील की कि वे अपने घर की माँ, बहन और बेटी को याद करते हुए अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनें और मतदान करें.

'आइए, आज हम सब मिलकर इतिहास रचें'

चार दशकों की राजनीति का अंत

महिला आरक्षण की लंबी यात्रा का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने दुख जताया कि आजादी के इतने दशकों बाद भी नीति-निर्माण में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बहुत कम है. उन्होंने कहा कि पिछले 40 वर्षों से इस मुद्दे पर बहुत राजनीति हुई है, लेकिन अब इसे और टालना सही नहीं है.

उन्होंने जोर देकर कहा, 'यह देश की नारी शक्ति की सेवा करने और उन्हें सम्मानित करने का एक महान अवसर है. उन्हें नए अवसरों से वंचित न करें.' यह भी पढ़ें: Delimitation Bill 2026: PM नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, बोले- किसी भी राज्य के साथ नहीं होगा भेदभाव

आज शाम 4 बजे होगी ऐतिहासिक वोटिंग

संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026 पर आज दोपहर बाद 4 बजे मतदान होना तय है. यह विधेयक न केवल महिलाओं के लिए आरक्षण सुनिश्चित करेगा, बल्कि परिसीमन की प्रक्रिया को भी सुगम बनाएगा.

प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि यदि यह संशोधन सर्वसम्मति से पारित होता है, तो इससे न केवल महिलाएं सशक्त होंगी, बल्कि भारतीय लोकतंत्र भी और अधिक मजबूत होगा. उन्होंने अपने संबोधन का समापन करते हुए कहा, 'आइए, आज मिलकर इतिहास रचें. भारत की महिलाओं को उनका अधिकार दें.'

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2026 03:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).