Prateek Yadav Death: पोस्टमार्टम के बाद प्रतीक यादव का शव लखनऊ उनके आवास पहुंचा, मौत पर सस्पेंस बरकरार; VIDEO
प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर पोस्टमार्टम के बाद उनके लखनऊ स्थित आवास पर पहुंच गया है. उनकी पत्नी अपर्णा यादव भी मुंबई से लखनऊ पहुंच चुकी हैं. अंतिम संस्कार के समय को लेकर फिलहाल आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.
Prateek Yadav Death: समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनके लखनऊ स्थित आवास पर पहुंच गया है. बुधवार सुबह उनके आकस्मिक निधन की खबर के बाद से ही यादव परिवार और उनके समर्थकों में शोक की लहर है. प्रतीक यादव की पत्नी और भाजपा नेता अपर्णा यादव भी मुंबई से लखनऊ पहुंच गई हैं. प्रतीक के आवास पर इस समय भारी संख्या में शुभचिंतकों और राजनीतिक दिग्गजों की भीड़ उमड़ रही है.
लखनऊ पहुंचीं अपर्णा यादव
प्रतीक यादव के निधन के समय उनकी पत्नी अपर्णा यादव मुंबई में थीं. पति के निधन की सूचना मिलते ही वे तुरंत लखनऊ के लिए रवाना हुईं और अब से कुछ देर पहले ही अपने आवास पर पहुंचीं. घर पहुंचते ही अपर्णा यादव भावुक नजर आईं, जहां परिवार के अन्य सदस्यों ने उन्हें ढांढस बंधाया. प्रतीक और अपर्णा का विवाह 2011 में हुआ था और उनकी एक बेटी है. यह भी पढ़े: Prateek Yadav Passes Away: प्रतीक यादव के निधन से सपा परिवार में शोक, बड़े अखिलेश यादव ने दी श्रद्धांजलि
प्रतीक यादव का शव घर पहुंचा
#WATCH | Lucknow, UP: Mortal remains of Prateek Yadav, Samajwadi Party founder Mulayam Singh Yadav's son and husband of BJP leader Aparna Yadav, being taken to his residence in Lucknow. pic.twitter.com/JvI52mEXPe
— ANI (@ANI) May 13, 2026
मौत पर सस्पेंस
प्रतीक यादव को बुधवार तड़के सिविल अस्पताल में 'ब्रॉट डेड' घोषित किया गया था. इसके बाद पुलिस ने मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) भेजा था. हालांकि, पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, लेकिन मृत्यु की सटीक वजह को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है. आधिकारिक रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी कि क्या उनकी मृत्यु फेफड़ों की बीमारी से हुई या इसका कोई अन्य कारण था.
अंतिम संस्कार को लेकर संशय
प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार आज शाम को होगा या कल सुबह, इस बारे में परिवार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. सूत्रों का कहना है कि परिवार के बड़े सदस्य और अखिलेश यादव आपस में चर्चा कर अंतिम विदाई का समय तय करेंगे. तब तक पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए आवास पर रखा गया है.
आवास पर जुटी भारी भीड़
प्रतीक यादव के निधन की खबर मिलते ही लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास और उनके निजी निवास पर लोगों का जुटना शुरू हो गया है. समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ भाजपा के कई नेता भी शोक व्यक्त करने पहुंच रहे हैं. सुरक्षा के लिहाज से आवास के बाहर कड़े इंतजाम किए गए हैं और पुलिस बल तैनात है. अखिलेश यादव सुबह से ही पूरी प्रक्रिया और अस्पताल की औपचारिकताओं पर नजर बनाए हुए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2026 02:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

