IPL 2026 Scam Alert: आईपीएल टिकट के नाम पर बड़ा ऑनलाइन फ्रॉड, 1000 से ज्यादा फर्जी वेबसाइट्स से क्रिकेट फैंस को बनाया जा रहा निशाना
इसके अलावा, फर्जी IPL लाइव स्ट्रीमिंग वेबसाइट्स भी बड़ा खतरा बनकर सामने आई हैं. ये वेबसाइट्स “IPL Free Live Stream” जैसे सर्च कीवर्ड के जरिए लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती हैं. रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि ऐसी कई वेबसाइट्स मैलवेयर अटैक, संदिग्ध रीडायरेक्ट और अकाउंट डिटेल चोरी करने के लिए इस्तेमाल की जा रही हैं.
IPL 2026 Scam Alert: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (TATA Indian Premier League 2026) के दौरान क्रिकेट फैंस को निशाना बनाने के लिए साइबर अपराधियों ने 1000 से ज्यादा फर्जी IPL वेबसाइट्स तैयार की हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक, ये फर्जी वेबसाइट्स नकली टिकट बेचने, फ्री लाइव स्ट्रीमिंग का लालच देने और लोगों के डिवाइस में मैलवेयर फैलाने के लिए इस्तेमाल की जा रही हैं. साइबर सिक्योरिटी कंपनी क्लाउडसेक (CloudSEK) की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि 600 से ज्यादा फर्जी डोमेन नकली IPL टिकट बेच रहे हैं, जबकि 400 से अधिक वेबसाइट्स फर्जी “फ्री लाइव स्ट्रीमिंग” प्लेटफॉर्म के रूप में काम कर रही हैं. यह भी पढ़ें: PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट
रिपोर्ट में कहा गया है कि साइबर अपराधी क्रिकेट फैंस की भावनाओं और मैच टिकटों की जल्दबाजी का फायदा उठा रहे हैं. खासतौर पर हाई-प्रोफाइल मुकाबलों के दौरान लोग आखिरी समय में टिकट या फ्री लाइव स्ट्रीम की तलाश करते हैं, जिसका फायदा स्कैमर्स उठा रहे हैं.
क्लाउडसेक के रिसर्चर सूरजीत मजूमदार ने कहा कि ये फर्जी टिकटिंग नेटवर्क अब काफी संगठित हो चुके हैं. स्कैमर्स सिर्फ नकली टिकट बेचने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे लोगों का डेटा भी इकट्ठा कर रहे हैं, जिसे आगे दूसरे साइबर फ्रॉड में इस्तेमाल किया जा सकता है. रिपोर्ट के अनुसार, कई फर्जी वेबसाइट्स ने भरोसेमंद टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म की तरह लोगो, डिजाइन और बुकिंग प्रोसेस की नकल की थी, ताकि लोग आसानी से धोखा खा जाएं.
इन वेबसाइट्स पर यूजर्स से सीट चुनने, निजी जानकारी भरने और UPI, कार्ड, QR कोड या पेमेंट गेटवे के जरिए भुगतान करने के लिए कहा जाता था. कई मामलों में लोगों को भुगतान के बाद नकली PDF टिकट भी भेजे गए, जिनमें फर्जी बुकिंग आईडी और QR कोड मौजूद थे. लेकिन स्टेडियम पहुंचने पर लोगों को पता चला कि उनके टिकट नकली हैं.
रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि स्कैमर्स Meta Pixel जैसे टूल्स का इस्तेमाल कर रहे थे, जिससे वे यूजर्स के क्लिक, पेमेंट और फॉर्म सबमिशन को ट्रैक कर रहे थे. इससे वे अपने फ्रॉड सिस्टम को ई-कॉमर्स कंपनियों की तरह ऑप्टिमाइज कर पा रहे थे.
इसके अलावा, फर्जी IPL लाइव स्ट्रीमिंग वेबसाइट्स भी बड़ा खतरा बनकर सामने आई हैं. ये वेबसाइट्स “IPL Free Live Stream” जैसे सर्च कीवर्ड के जरिए लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती हैं. रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि ऐसी कई वेबसाइट्स मैलवेयर अटैक, संदिग्ध रीडायरेक्ट और अकाउंट डिटेल चोरी करने के लिए इस्तेमाल की जा रही हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2026 03:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

