खेल की खबरें | शुभंकर शर्मा ने आयरिश ओपन बनायी एकल बढ़त

किल्डारे (आयरलैंड), आठ सितंबर भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा आयरिश ओपन गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दौर के शुरूआती नौ होल में सात अंडर 28 के स्कोर के साथ तालिका में शीर्ष पर बने हुए है।

शुभंकर ने इस दौरान सात बर्डी लगयी। उन्होंने इससे पहले 2023 का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए शुरुआती दौर में सात अंडर 65 का शानदार स्कोर बनाया था।

शुभंकर ने पहले दौर में एक ईगल और पांच बर्डी जमाई और इस बीच कोई बोगी नहीं की। 27 होल के खेल के बाद उनका कुल स्कोर 14 अंडर का है। इसमें 12 बर्डी और एक बोगी शामिल है।

वह इस साल अभी तक दो प्रतियोगिताओं में शीर्ष 10 में शामिल रहे हैं।

यह 27 वर्षीय खिलाड़ी ‘ रेस टू दुबई’ में अभी 65वें स्थान पर है और दुबई में नवंबर में होने वाले सत्र के आखिरी टूर्नामेंट डीपी वर्ल्ड टूर चैंपियनशिप में जगह बनाने के लिए उन्हें शीर्ष 50 में जगह बनानी होगी।

आयरिश ओपन में खेल रहे एक अन्य भारतीय मनु गंडास ने पहले दौर में एक ओवर 73 का कार्ड खेला और वह संयुक्त 104वें स्थान पर हैं। उन्हें कट में जगह बनाने के लिए दूसरे दौर में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)