खेल की खबरें | प्रज्ञानानंदा ने लगातार पांच जीत से बढ़त बनायी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानांनदा ने ‘टाटा स्टील चेस इंडिया ब्लिट्ज 2023’ के पहले दिन लगातार पांच जीत से 6.5 अंक जुटाकर बढ़त हासिल की।
कोलकाता, आठ सितंबर भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानांनदा ने ‘टाटा स्टील चेस इंडिया ब्लिट्ज 2023’ के पहले दिन लगातार पांच जीत से 6.5 अंक जुटाकर बढ़त हासिल की।
प्रज्ञानांनदा गुरुवार को ‘टाटा स्टील चेस इंडिया रैपिड 2023’में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे थे।
उन्होंने शुक्रवार को पहले पांच राउंड में लगातार जीत हासिल की जिसके बाद एलेक्सजैंडन ग्रिसचुक ने ड्रा खेलकर उनकी जीत की लय तोड़ दी।
रूस के खिलाड़ी ने प्रज्ञानानंदा को छठे दौर में ड्रा खेला जिसके बाद इस भारतीय को सातवें और आठवें दौर में लगातार दो हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद उन्होंने दिन के अंतिम राउंड में हमवतन अर्जुन एरिगेसी को पराजित किया।
प्रज्ञानानंदा के बाद विदित गुजराती और ग्रिसचुक नौ राउंड में छह छह अंक लेकर दूसरे स्थान पर चल रहे हैं।
एरिगेसी और डी गुकेश के समान 4.5 अंक हैं।
प्रज्ञानानंदा ने अजरबेजान के जीएम तैमूर राद्जाबोव को हराने के बाद रैपिड चेम्पियन फ्रांस के मैक्सिम वाचियर लाग्रेव को 47 चाल में पराजित किया।
हाल में फिडे विश्व कप में उप विजेता रहे प्रज्ञानानंदा ने तीसरे दौर में जर्मनी के जीएम विन्सेंट केमार को शिकस्त दी।
उन्होंने फिर उज्बेकिस्तान के नोडिरबेक अब्दुसत्तारोव को हराने के बाद भारतीय जीएम हरिकृष्णा पेंटाला को 34 चाल में पराजित किया।
ग्रिसचुक के खिलाफ 86 चाल में ड्रा के बाद गुजराती ने प्रज्ञानांनदा की जीत की लय तोड़ दी। आठवें दौर में भी उन्हें गुकेश से हार मिली।
लेकिन प्रज्ञानानंदा ने जल्द ही वापसी करते हुए जीएम एरिगेसी पर 45 चाल में जीत दर्ज की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2023 10:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

