Shubman Gill Records: साल 2026 में शुभमन गिल के निशाने पर हैं ये 3 बड़े वनडे रिकॉर्ड, विराट कोहली और हाशिम अमला के खास क्लब में हो सकते हैं शामिल
शुभमन गिल का बल्ला इस समय जमकर बोल रहा है. वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछले वनडे में उन्होंने नाबाद 223 रन की ऐतिहासिक पारी खेली थी. इस प्रदर्शन के बाद अब उनकी नजर कई बड़े व्यक्तिगत रिकॉर्ड पर है, जिन्हें वह साल खत्म होने से पहले अपने नाम कर सकते हैं.
Shubman Gill ODI Records 2026: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) साल 2026 में वनडे क्रिकेट में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. लगातार बड़ी पारियां खेलते हुए गिल इस साल सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं. क्रिकइन्फो (Cricinfo) के मुताबिक, गिल ने इस साल खेले 11 वनडे मुकाबलों में 127.71 की बेहतरीन औसत और 119.51 की स्ट्राइक रेट से 894 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से तीन शतक और पांच अर्धशतक निकले हैं. ऐसे में गिल के पास इस साल तीन बड़े वनडे रिकॉर्ड अपने नाम करने का सुनहरा मौका है. यह भी पढ़ें: India vs West Indies, 3rd ODI Match Stats And Preview: टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में कल होगा क्लीन स्वीप का दांव, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू
शुभमन गिल का बल्ला इस समय जमकर बोल रहा है. वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछले वनडे में उन्होंने नाबाद 223 रन की ऐतिहासिक पारी खेली थी. इस प्रदर्शन के बाद अब उनकी नजर कई बड़े व्यक्तिगत रिकॉर्ड पर है, जिन्हें वह साल खत्म होने से पहले अपने नाम कर सकते हैं.
विराट कोहली के खास रिकॉर्ड की कर सकते हैं बराबरी
शुभमन गिल को साल 2026 में वनडे क्रिकेट में 1,000 रन पूरे करने के लिए सिर्फ 106 रनों की जरूरत है. भारत को इस साल अभी नौ वनडे मुकाबले और खेलने हैं. अगर गिल 100 से ज्यादा की औसत के साथ 1,000 रन पूरे कर लेते हैं तो वह विराट कोहली के बाद ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे. इससे पहले विराट कोहली ने साल 2018 में 133.55 की औसत से 1,202 रन बनाए थे.
वनडे में सबसे तेज 4,000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने अब तक 68 वनडे पारियों में 65.12 की शानदार औसत से 3,712 रन बनाए हैं. उन्हें 4,000 रन पूरे करने के लिए सिर्फ 288 रन और चाहिए. अगर वह अपनी अगली 12 पारियों के भीतर यह आंकड़ा छू लेते हैं तो दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला का 81 पारियों में 4,000 रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड तोड़ देंगे. गिल पहले ही वनडे में 2,000 रन सबसे तेज और 3,000 रन दूसरे सबसे तेज पूरे करने वाले बल्लेबाजों में शामिल हैं.
बतौर कप्तान सबसे तेज 1,000 वनडे रन बनाने का मौका
बतौर कप्तान शुभमन गिल का प्रदर्शन भी शानदार रहा है. उन्होंने 13 वनडे पारियों में 93.70 की औसत से 937 रन बनाए हैं. उन्हें 1,000 रन पूरे करने के लिए सिर्फ 63 रन और चाहिए. अगर वह अपनी अगली तीन पारियों के भीतर यह उपलब्धि हासिल कर लेते हैं तो विराट कोहली का 17 पारियों में 1,000 रन बनाने का भारतीय रिकॉर्ड तोड़ देंगे और बतौर कप्तान सबसे तेज 1,000 वनडे रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे. इस सूची में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम 13 पारियों के साथ पहले स्थान पर हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2026 04:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

