देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के बडगाम में 'हाइब्रिड' आतंकवादी और उसका सहयोगी गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों ने एक 'हाइब्रिड' आतंकवादी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
श्रीनगर, आठ सितंबर जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों ने एक 'हाइब्रिड' आतंकवादी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
'हाइब्रिड' आतंकवादी वे होते हैं, जिन्हें आतंकवादियों के रूप में सूचीबद्ध नहीं किया जाता है, लेकिन उन्हें पर्याप्त रूप से कट्टर बनाया जाता है ताकि वे आतंकी हमले को अंजाम देकर फिर अपने नियमित जीवन में वापस आ जाएं।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि दोनों को मध्य कश्मीर जिले के पाखरपोरा इलाके से पकड़ा गया। उनकी पहचान तनवीर अहमद भट और उसके सहयोगी यावर मकबूल गनई के रूप में की गई है- दोनों कारापोरा चरार-शरीफ के रहने वाले हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दोनों पखेरपोरा इलाके में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर/टीआरएफ के बैनर तले काम कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि आतंकवादियों के कब्जे से एक पिस्तौल, एक मैगजीन और नौ राउंड सहित हथियार और गोला-बारूद तथा अन्य आपत्तिजनक सामग्री पाई गई है।
प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2023 09:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

