देश की खबरें | पूर्वोत्तर के 50,000 युवाओं को समुद्री क्षेत्र की नौकरियों के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा: सोनोवाल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सोमवार को कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों के 50,000 युवाओं को अगले 10 वर्षों में समुद्री (मैरीटाइम) क्षेत्र की नौकरियों के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस क्षेत्र में जलमार्ग से संबंधित परियोजना विकसित करने के लिए 5,000 करोड़ रुपये का निवेश करने पर विचार कर रही है।