एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | वैष्णव ने बिहार के लिए चार नयी अमृत भारत ट्रेन शुरू करने की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के लिए दिल्ली समेत अन्य शहरों से बहुत जल्द चार नयी अमृत भारत ट्रेन शुरू किए जाने की सोमवार को घोषणा की।

देश की खबरें | वैष्णव ने बिहार के लिए चार नयी अमृत भारत ट्रेन शुरू करने की घोषणा की

नयी दिल्ली, सात जुलाई रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के लिए दिल्ली समेत अन्य शहरों से बहुत जल्द चार नयी अमृत भारत ट्रेन शुरू किए जाने की सोमवार को घोषणा की।

रेलवे की कई परियोजनाओं का उद्घाटन करने के लिए बिहार आए वैष्णव ने कहा कि चार अमृत भारत ट्रेन नयी दिल्ली-पटना, दरभंगा-लखनऊ, मालदा टाउन-लखनऊ और सहरसा-अमृतसर के बीच चलेंगी।

उन्होंने बिहार के समस्तीपुर रेल मंडल के कर्पूरीग्राम स्टेशन परिसर में कई महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

रेल मंत्रालय ने बताया कि वैष्णव ने पटना में दीघा ब्रिज हॉल्ट का भी निरीक्षण किया और वहां यात्री सुविधाओं, प्लेटफॉर्म की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा की।

इसके बाद वैष्णव ने 3.30 करोड़ रुपये की लागत से कर्पूरीग्राम स्टेशन उन्नयन कार्य की आधारशिला रखी।

मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘‘इसके तहत स्टेशन भवन का आधुनिकीकरण, प्रतीक्षालय, शौचालय, डिजिटल सूचना प्रणाली, पेयजल सुविधा, दिव्यांगों के लिए रैंप और अन्य यात्री सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा।’’

रेल मंत्री ने 14 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले भूमिगत रेलवे सब-वे के निर्माण का भूमिपूजन भी किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2025 10:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).