देश की खबरें | कर्नाटक: विधान परिषद सदस्य जारकीहोली के आवास पर भाजपा के असंतुष्ट गुट की बैठक
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के असंतुष्ट गुट ने सोमवार को पार्टी के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) लखन जारकीहोली के आवास पर बैठक की। यह गुट तीन बागी विधायकों को पार्टी से निकाले जाने के बाद से अब तक शांत था।
बेलगावी (कर्नाटक), सात जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के असंतुष्ट गुट ने सोमवार को पार्टी के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) लखन जारकीहोली के आवास पर बैठक की। यह गुट तीन बागी विधायकों को पार्टी से निकाले जाने के बाद से अब तक शांत था।
लखन के विधायक भाई और पूर्व मंत्री रमेश जारकीहोली, हरिहर से विधायक बी पी हरीश, पूर्व विधायक कुमार बंगारप्पा, अरविंद लिंबावली, श्रीमंत पाटिल और महेश कुमाथल्ली बैठक में मौजूद थे।
लखन के आवास पर रिकॉर्ड किया गया एक वीडियो वायरल हुआ है। भाजपा सूत्रों ने कहा कि रमेश जारकीहोली ने गोकक में वार्षिक धार्मिक मेले ‘लक्ष्मी देवी जात्रे’ के अवसर पर बागी गुट को आमंत्रित किया था।
सूत्रों ने बताया कि यह वार्षिक आयोजन रमेश जारकीहोली और उनके परिवार का पर्याय है। उन्होंने कहा कि यह मेला उनकी शक्ति का प्रदर्शन है।
दो दिन पहले ही भाजपा से निष्कासित विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ने भी लक्ष्मी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की थी।
कभी बागी गुट का नेतृत्व यतनाल कर रहे थे जो पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा और उनके बेटों (भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र और शिवमोगा के सांसद बी वाई राघवेंद्र) के खिलाफ मुखर रहे थे।
सूत्रों ने बताया कि यतनाल ने अपनी यात्रा के दौरान रमेश जारकीहोली से भी बातचीत की।
यतनाल के निष्कासन से पहले विद्रोही गुट विजयेंद्र के नेतृत्व पर सवाल उठा रहा था। उन्होंने वक्फ कानून के खिलाफ यतनाल के मार्च का भी समर्थन किया था, जिसे पिछले साल भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा सख्ती बरतने के बाद बीच में ही छोड़ दिया गया था।
सूत्रों ने दावा किया कि चूंकि भाजपा में नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है, इसलिए बागी गुट ने अपने उम्मीदवार को शीर्ष पद पर पहुंचाने के तरीके पर चर्चा की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2025 10:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

