एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हर मतदान केंद्र पर 1200 से अधिक मतदाता नहीं होंगे: मुख्य निर्वाचन अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने सोमवार को यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने निर्देश दिये हैं कि किसी भी मतदान केंद्र पर 1200 से अधिक मतदाता नहीं रहेंगे।

देश की खबरें | हर मतदान केंद्र पर 1200 से अधिक मतदाता नहीं होंगे: मुख्य निर्वाचन अधिकारी

मेरठ (उप्र), सात जुलाई उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने सोमवार को यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने निर्देश दिये हैं कि किसी भी मतदान केंद्र पर 1200 से अधिक मतदाता नहीं रहेंगे।

इस प्रकार पूरे प्रदेश में लगभग 12 प्रतिशत तथा कुछ जनपदों में इससे अधिक मतदान केंद्र बढ सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसका फायदा यह होगा कि मतदाताओं को मतदान के लिए लंबी लाइन में खड़ा नहीं रहना पड़ेगा।

मेरठ में आयुक्त सभागार में मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा की अध्यक्षता में 15 जनपदों के जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण, निर्वाचन प्रक्रिया एवं संबंधित नियम-कानूनों के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में मतदाता सूची की त्रुटियों को दूर करने, बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) को प्रशिक्षण देने, संविधान के प्रावधानों से लेकर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1950 के अलग-अलग निर्देशों के बारे में विस्तार से बताया।

उन्होंने बताया कि ‘ईआरओ नेट’ एक डाटाबेस है, जिससे मतदाता सूची बनती है। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के मुताबिक किन अधिकारियों को बीएलओ के रूप में नियुक्त करना है, उसी के अनुसार बीएलओ की नियुक्ति करायी जा रही है।

उन्होंने बताया कि सोमवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में 15 जिला निर्वाचन अधिकारियों का प्रशिक्षण हो रहा है। उन्होंने बताया कि ऐसा पहली बार हो रहा कि चुनाव अवधि के अलावा मतदाता सूची को लेकर इतना सघन एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं- पीने का पानी, महिला और पुरुष का अलग शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, साईनेज, दिव्यांगों के लिए रैम्प आदि सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2025 10:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).