एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | रेलवे ने उत्तर प्रदेश में ड्यूटी पर नशे में पाए गए गार्ड को निलंबित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर रेलवे ने दिल्ली-सहारनपुर यात्री ट्रेन में ड्यूटी के दौरान नशे में पाए गए एक गार्ड को सोमवार को निलंबित कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | रेलवे ने उत्तर प्रदेश में ड्यूटी पर नशे में पाए गए गार्ड को निलंबित किया

नयी दिल्ली, सात जुलाई उत्तर रेलवे ने दिल्ली-सहारनपुर यात्री ट्रेन में ड्यूटी के दौरान नशे में पाए गए एक गार्ड को सोमवार को निलंबित कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक, गार्ड को ट्रेन से उतार दिया गया और इस प्रक्रिया में उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के अलावलपुर हॉल्ट पर ट्रेन करीब 40 मिनट तक रुकी रही।

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु उपाध्याय ने कहा, ‘‘दोषी गार्ड को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में अनुशासनात्मक कार्यवाही चल रही है और उचित समय पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।’’

ट्रेन के यात्रियों ने सोशल मीडिया पर गार्ड का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह नशे की हालत में ट्रेन चालक के केबिन के फर्श पर लेटा हुआ दिखाई दे रहा है।

जब ट्रेन 30 मिनट से अधिक समय तक रुकी रही, तो यात्री देरी का कारण जानने के लिए ट्रेन के लोको पायलट के पास पहुंचे और पाया कि गार्ड नशे की हालत में था। उनमें से कई लोगों ने वीडियो बनाकर ऑनलाइन पोस्ट कर दिया।

हिमांशु उपाध्याय ने कहा, ‘‘रेलवे की सुरक्षा नीति शून्य सहनशीलता की है। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि गार्ड ने ड्यूटी के दौरान शराब पीकर सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किया है। अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं। उसे जल्द ही कड़ी सजा दी जाएगी। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2025 10:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).