देश की खबरें | मप्र: प्रताड़ना से तंग आकर सफाई कर्मचारी ने की आत्महत्या
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के धार जिले में एक सफाई कर्मचारी ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) और एक अन्य कर्मचारी की कथित प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
धार (मप्र), सात जुलाई मध्यप्रदेश के धार जिले में एक सफाई कर्मचारी ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) और एक अन्य कर्मचारी की कथित प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर सरदारपुर नगर परिषद के कर्मचारी राजेश सांखला (50) ने रविवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
सरदारपुर के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओपी) विश्वदीप सिंह परिहार ने बताया कि इस सिलसिले में सरदारपुरा में एक मामला दर्ज कर लिया गया है और इसकी जांच की जा रही है।
उन्होंने कहा, ‘‘मृतक के परिजनों ने एक सुसाइड नोट भी पेश किया है, जिसे जब्त कर जांच में लिया गया है।’’
परिहार ने बताया कि सांखला नगर परिषद में काम करते थे और वहां का कचरा वाहन चलाते थे।
उन्होंने कहा, ‘‘उनके परिजनों द्वारा आज प्रदर्शन किया गया था। हमने उन्हें आश्वासन दिया है कि सुसाइड नोट की भी जांच की जाएगी और मामले में जो भी दोषी होगा उसके विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।’’
सुसाइड नोट में सांखला ने कथित तौर पर नगर परिषद सरदारपुर के सीएमओ और एक कर्मचारी पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए उन्हें अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2025 10:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

