एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जयपुर में कमाण्डेण्ट व कम्पनी कमाण्डर रिश्वत लेते गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की एक टीम ने सोमवार को जयपुर में होमगार्ड के कमाण्डेण्ट व कम्पनी कमाण्डर को कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | जयपुर में कमाण्डेण्ट व कम्पनी कमाण्डर रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर, सात जुलाई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की एक टीम ने सोमवार को जयपुर में होमगार्ड के कमाण्डेण्ट व कम्पनी कमाण्डर को कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार कम्पनी कमाण्डर (प्रशासन) होमगार्ड प्रशिक्षण केन्द्र, जयपुर चन्द्रपाल सिंह शेखावत तथा होमगार्ड प्रशिक्षण केन्द्र के कमाण्डेण्ट/समादेष्टा नवनीत जोशी को गिरफ्तार किया गया है।

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव ने एक बयान में बताया कि परिवादी से शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी को निलंबन से बहाल करने व ड्यूटी पर लगाने की एवज में आरोपी कमांडेंट नवनीत जोशी द्वारा कंपनी कमांडर चन्द्रपाल सिंह के साथ मिलीभगत करके दो लाख रुपये की रिश्वत मांग कर परेशान किया जा रहा है।

बयान के अनुसार 25-25 हज़ार की आठ किश्तों के रूप में रिश्वत राशि लेना तय हुआ, जिसकी पहली किश्त के रूप में परिवादी से 25000 हजार की रिश्वत राशि लेते हुए आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

बयान के अनुसार, आरोपी नवनीत जोशी के आवास की तलाशी में 4,85,000/- रुपये नगद व पांच भूखण्डों के दस्तावेज तथा चन्द्रपाल सिंह के आवास की तलाशी में 2,57,000/- रुपये नगद व रिहायशी आवास के अलावा दो भूखंड के दस्तावेज मिले हैं।

बयान के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ तथा आगे की कार्रवाई जारी है।

पृथ्वी अमित

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2025 10:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).