व्हाइट हाउस के शीर्ष अधिकारियों ने ठंडे बस्ते में डाली सीडीसी की रिपोर्ट: दस्तावेज
‘द एसोसिएटिड प्रेस’ को प्राप्त हुए ईमेल दर्शाते हैं कि रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) में देश के शीर्ष जनस्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कई सप्ताहों की मेहनत के बाद दिशा-निर्देश तैयार किए, ताकि जन स्वास्थ्य आपात से निपटने में देश की मदद की जा सके, लेकिन व्हाइट हाउस के शीर्ष अधिकारियों ने उचित कारण दिए बिना ही उनके काम को खारिज कर दिया।