बत्रा का एफआईएच अध्यक्ष पद पर कार्यकाल अगले साल मई तक बढ़ा
कांग्रेस को स्थगित करने का फैसला शुक्रवार को एफआईएच कार्यकारी बोर्ड की ऑनलाइन बैठक में लिया गया। पहले यह कांग्रेस 28 अक्टूबर को नयी दिल्ली में शुरू होनी थी।
लुसाने, नौ मई भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा का अंतरराष्ट्रीय हाकी महासंघ (एफआईएच) के प्रमुख के रूप में कार्यकाल अगले साल मई तक बढ़ा दिया गया है क्योंकि इसकी सालाना कांग्रेस कोविड-19 महामारी के चलते स्थगित हो गयी है।
कांग्रेस को स्थगित करने का फैसला शुक्रवार को एफआईएच कार्यकारी बोर्ड की ऑनलाइन बैठक में लिया गया। पहले यह कांग्रेस 28 अक्टूबर को नयी दिल्ली में शुरू होनी थी।
बत्रा ने कहा, ‘‘आगे होने वाले कई टूर्नामेंट और प्रतियोगिताओं के लिये हम पूरी शिद्दत से सभी राष्ट्रीय संघों के साथ मिलकर तैयारी कर रहे हैं। ’’
एफआईएच ने अपने बयान में कहा कि स्थगित हुई कांग्रेस की तारीख की पुष्टि जल्द से जल्द की जायेगी।
इसके अनुसार, ‘‘यह फैसला दुनिया भर में फैली कोविड-19 महामारी के कारण हुई मौजूदा अनिश्चितता के कारण लिया जो एफआईएच कानून की 12.1 धारा के अंतर्गत लिया गया है। ’’
इस स्थगन का मतलब है कि सभी एफआईएच अधिकारियों के कार्यकाल को अगले साल की कांग्रेस तक बढ़ा दिया जायेगा।
विश्व संस्था ने कहा, ‘‘इसी तरह एफआईएच अध्यक्ष और कार्यकारी बोर्ड के सदस्यों का अक्टूर 2020 तक समाप्त होने वाले मौजूदा कार्यकाल मई 2021 में होने वाली कांग्रेस तक बढ़ा दिया जाता है और इसी के आधार पर इन पदों के आगामी कार्यकाल को कम (2021 के मध्य से 2024 तक) कर दिया जाता है। ’’
बत्रा को नवंबर 2016 में एफआईएच का अध्यक्ष चुना गया था जो अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के भी सदस्य हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2020 12:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

