प्रधानमंत्री मोदी ने गोखले और महाराणा प्रताप की जयंती पर श्रद्धांजलि दी
गोखले की 154वीं जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि देते हुए मोदी ने ट्विटर पर लिखा, “गोपालकृष्ण गोखले की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि। अत्यधिक बुद्धिमता के धनी एक असाधारण व्यक्तित्व, उन्होंने शिक्षा एवं सामाजिक सशक्तीकरण की दिशा में सर्वश्रेष्ठ योगदान दिया।”
नयी दिल्ली, नौ मई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को समाज सुधारक गोपाल कृष्ण गोखले और वीर योद्धा महाराणा प्रताप की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
गोखले की 154वीं जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि देते हुए मोदी ने ट्विटर पर लिखा, “गोपालकृष्ण गोखले की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि। अत्यधिक बुद्धिमता के धनी एक असाधारण व्यक्तित्व, उन्होंने शिक्षा एवं सामाजिक सशक्तीकरण की दिशा में सर्वश्रेष्ठ योगदान दिया।”
प्रधानमंत्री ने कहा कि गोखले ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में भी अनुकरणीय नेतृत्व प्रदान किया था। गोखले का जन्म इसी दिन तत्कालीन बॉम्बे प्रदेश में हुआ था।
वहीं, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री मोदी ने वीर योद्धा महाराणा प्रताप को भी उनकी 480वी जयंती पर श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनकी देशभक्ति हमेशा याद की जाती रहेगी।
अपने संदेश में नायडू ने कहा कि महाराणा प्रताप भारत के महानतम योद्धा थे।
उन्होंने कहा, “ उनका अदम्य साहस, वीरता, नेतृत्व कौशल और मातृभमि के लिए प्रेम हमेशा याद रखा जाएगा और हर भारतीय को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।”
मोदी ने मेवाड़ के 13वें राजा को भारत माता के महान सपूत के तौर पर याद किया।
उन्होंने ट्वीट किया, “भारत माता के महान सपूत महाराणा प्रताप को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। देशप्रेम, स्वाभिमान और पराक्रम से भरी उनकी गाथा देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।”
प्रताप सिंह जो महाराणा प्रताप के तौर पर प्रसिद्ध हैं, उनका जन्म 1540 में हुआ था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2020 11:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

