भारत ने शेष विश्व पर जीत के बाद यूरोप से ड्रा खेला
पूर्व विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद और पी हरिकृष्णा ने भारत को शेष विश्व के खिलाफ पहली जीत दिलायी थी।
चेन्नई, नौ मई भारत ने शेष विश्व के खिलाफ टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत के बाद ऑनलाइन नेशन्स कप शतरंज टूर्नामेंट के आठवें दौर में यूरोप के खिलाफ 2-2 से ड्रा खेला।
पूर्व विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद और पी हरिकृष्णा ने भारत को शेष विश्व के खिलाफ पहली जीत दिलायी थी।
यूरोप के खिलाफ खेलते हुए विदित गुजराती ने यूरोप के लेवोन अरोनियन पर सफेद मोहरों से खेलते हुए जीत हासिल की जबकि जान-क्रिस्तोफ डुडा ने पी हरिकृष्णा को हराकर स्कोर 1-1 से बराबर किया।
इसके बाद आनंद और मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव ने 60 चाल में अंक बांटे जबकि विश्व रैपिड चैम्पियन कोनेरू हम्पी और अन्ना मुजीचुक के बीच मुकाबाल भी ड्रा रहा। इससे यूरोप के खिलाफ मुकाबले में भारत ने 2-2 से ड्रा खेला।
इससे पहले भारतीय टीम ने शेष विश्व के खिलाफ मुकाबले को 2.5-1.5 से जीता। आनंद ने तैमूर राद्जाबोव को 37 चालों में हराया। उन्होंने गुरुवार को रूस के ग्रैंडमास्टर इयान नेपोम्नियाश्चि को महज 17 चालों में हराया था।
हरिकृष्णा ने टूर्नामेंट में चार ड्रा और एक हार के बाद जोर्गी कोरी के खिलाफ पहली बार जीत का स्वाद चखा।
भारत के नंबर दो खिलाड़ी विदित गुजराती इस मुकाबले में भी संघर्ष करते दिखे जिन्हें शेष विश्व के अलीरेजा फिरौजा से शिकस्त मिली। टूर्नामेंट में यह उनकी चौथी हार है।
डी हरिका ने मारिया मुज्यचुक को ड्रा पर रोक कर भारत की पहली जीत सुनिश्चित कर दी। इसके बाद आठवें दौर में यूरोप ने भारत को 2 . 2 से ड्रा पर रोका ।
भारत ने गुरूवार को रूस से ड्रा खेला था जबकि उसे अमेरिका से हार का सामना करना पड़ा था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2020 12:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

