कश्मीर में पाबंदियां जारी, कुछ शांतिपूर्ण इलाकों में प्रतिबंध में ढील
अधिकारियों ने बताया कि घाटी के जिन इलाकों में स्थिति शांतिपूर्ण थी वहां प्रतिबंधों में ढील दी गई है।
श्रीनगर, नौ मई सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन के कमांडर रियाज नायकू के मारे जाने के मद्देनजर कश्मीर में शनिवार को भी पाबंदियां लागू रहीं।
अधिकारियों ने बताया कि घाटी के जिन इलाकों में स्थिति शांतिपूर्ण थी वहां प्रतिबंधों में ढील दी गई है।
अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में बुधवार को नायकू को मार गिराने के बाद घाटी में शनिवार को लगातार चौथे दिन लोगों की आवाजाही और एकत्र होने पर प्रतिबंध जारी है।
उन्होंने बताया कि घाटी के जिन इलाकों में स्थिति शांतिपूर्ण है वहां प्रतिबंधों में राहत दी गई है।
उन्होंने बताया कि कुछ इलाकों में लोगों को आवाजाही की अनुमति देने और दुकानें खोलने के लिहाज से कुछ राहतें दी गई हैं।
अधिकारियों ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों की तैनाती जारी है।
जहां सरकार कोविड-19 लॉकडाउन को सख्ती से लागू कर रही है, वहीं बुधवार को पूरी घाटी में प्रतिबंध लगा दिए गए थे क्योंकि इस दिन पुलवामा में अवंतीपुरा के बेगपोरा गांव में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में नायकू और उसके साथी मारे गए थे।
अधिकारियों ने बीएसएनएल पोस्टपेड सेवाओं के अलावा सभी मोबाइल नेटवर्क और मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी थी।
मोबाइल फोन सेवाएं शुक्रवार रात को बहाल कर दी गईं लेकिन मोबाइल इंटरनेट सेवाएं लगातार चौथे दिन भी बंद रहीं।
शुक्रवार को पुलवामा के कुछ इलाकों और बडगाम जिले में युवाओं और सुरक्षा बलों के बीच झड़प को छोड़कर स्थिति मुख्यत: शांतिपूर्ण बनी रही।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2020 12:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

