लावा ने 20 प्रतिशत क्षमता के साथ विनिर्माण परिचालन शुरू किया
लावा ने बयान में कहा, ‘‘कंपनी ने नोएडा के विनिर्माण संयंत्र में उत्पादन फिर शुरू कर दिया है। कंपनी अभी अपनी उत्पादन क्षमता के 20 प्रतिशत पर परिचालन कर रही है। कंपनी को इससे लिए राज्य प्राधिकरणों की अनुमति मिल गई है। फिलहाल कंपनी के 3,500 में से 600 कर्मचारी काम कर रहे हैं।’’