एजेंसी न्यूज

नेपाल में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 109 हुई

स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नेपाल में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 109 हुई

काठमांडू, नौ मई नेपाल में कोरोना वायरस के सात नए मामले सामने आए हैं जिससे देश में संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 109 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नेपाल उन देशों में शामिल हैं जहां जानलेवा कोरोना वायरस के मामलों की संख्या कम है।

नए मामलों में तीन महिलाएं और चार पुरुष हैं जिनकी उम्र 17 से 65 वर्ष के बीच है। महिलाएं उदयपुर जिले से हैं जबकि तीन पुरुष कपिलवस्तु जिले के और एक परसा जिले का है।

मंत्रालय ने कहा कि देश में अब संक्रमण के मामलों की संख्या 109 तक पहुंच गई है।

इसने बताया कि अब तक इस बीमारी से 30 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2020 03:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).