गौतम बुद्ध नगर में कोरोना वायरस संक्रमित एक और व्यक्ति की मौत
हालांकि गाजियाबाद के एक अन्य संक्रमित व्यक्ति की मौत भी नोएडा में उपचार के दौरान हुई थी।
नोएडा (उप्र), नौ मई कोरोना वायरस संक्रमण के कारण गौतम बुद्ध नगर जिले में रहने वाले 65 वर्षीय व्यक्ति की शनिवार को मौत हो गई और इसके साथ ही इस संक्रमण से मारे गए जिले के लोगों की संख्या बढ़कर दो हो गई है।
हालांकि गाजियाबाद के एक अन्य संक्रमित व्यक्ति की मौत भी नोएडा में उपचार के दौरान हुई थी।
राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) के निदेशक ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) डॉ राकेश गुप्ता ने बताया कि नोएडा में सेक्टर 66 के मामूरा गांव में रहने वाला 65 वर्षीय व्यक्ति गलगोटिया यूनिवर्सिटी में पृथक-वास में रह रहा था। उसे गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया, लेकिन जब उसकी जांच की गई तो वह मृत पाया गया।
डॉ गुप्ता ने बताया कि जनपद गौतमबुद्ध नगर में रहने वाले कोविड-19 से संक्रमित यह दूसरे व्यक्ति की मौत है।
उन्होंने बताया कि इससे पहले नोएडा के सेक्टर 22 में रहने वाले एक व्यक्ति की शुक्रवार सुबह संक्रमण के कारण मौत हो गई थी।
इससे चार दिन पहले सेक्टर 137 स्थित फ्लिक्स अस्पताल में उपचार के दौरान गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी के रहने वाले 47 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2020 01:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

