एजेंसी न्यूज

नायडू ने विशाखापत्तनम गैस कांड की जांच के लिए वैज्ञानिकों की समिति बनाने का सुझाव दिया

तेदेपा अध्यक्ष नायडू ने मोदी को लिखे पत्र में विशाखापत्तनम के पास प्लास्टिक उत्पाद बनाने वाली फैक्टरी से स्टाइरीन गैस के रिसाव की रोकथाम के लिए केंद्र सरकार के त्वरित कदमों की प्रशंसा की।

नायडू ने विशाखापत्तनम गैस कांड की जांच के लिए वैज्ञानिकों की समिति बनाने का सुझाव दिया
जमात

नयी दिल्ली, नौ मई विशाखापत्तनम के एक कारखाने से गैर रिसाव की घटना की जांच के लिए आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा पांच सदस्यीय दल के गठन के एक दिन बाद तेलगू देशम पार्टी के अध्यक्ष एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले में पड़ताल के लिए वैज्ञानिकों की एक विशेषज्ञ समिति गठित करने का आग्रह किया।

तेदेपा अध्यक्ष नायडू ने मोदी को लिखे पत्र में विशाखापत्तनम के पास प्लास्टिक उत्पाद बनाने वाली फैक्टरी से स्टाइरीन गैस के रिसाव की रोकथाम के लिए केंद्र सरकार के त्वरित कदमों की प्रशंसा की।

नायडू ने सुझाव दिया कि प्रधानमंत्री विषैली गैस के रिसाव की परिस्थितियों की जांच के लिए वैज्ञानिकों की एक विशेषज्ञ समिति बनाएं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना के स्वास्थ्य संबंधी प्रभाव को समझने के लिए विस्तृत जांच जरूरी है। नायडू के अनुसार कंपनी का दावा है कि केवल स्टाइरीन गैस का रिसाव हुआ लेकिन अन्य जहरीली गैसों के रिसने की भी विरोधाभासी खबरें हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि विशाखापत्तनम और उसके आसपास हवा की गुणवत्ता पर गहराई से नजर रखनी होगी ताकि मौजूदा और भविष्य में संभावित प्रभावों को समझा जा सके।

उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी आकलन करने तथा इस दिशा में कदम उठाने के लिए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की मदद लेने का सुझाव दिया।

नायडू ने कहा कि इससे मुआवजा देने में मदद मिलेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2020 02:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).