जी5 पर नवाजुद्दीन की ‘घूमकेतु’ 22 मई को रिलीज होगी
पुष्पेंद्र नाथ मिश्रा के निर्देशन और फैंटम फिल्म्स और सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स (एसपीएन) निर्मित फिल्म में फिल्मकार अनुराग कश्यप और कलाकार इला अरुण, रघुबीर यादव, रागिनी खन्ना और स्वानंद किरकिरे भी नजर आएंगे।
मुंबई, नौ मई नवाजुद्दीन सिद्दीकी अभिनीत “घूमकेतु” अंतत: 22 मई को जी5 पर रिलीज होगी।
पुष्पेंद्र नाथ मिश्रा के निर्देशन और फैंटम फिल्म्स और सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स (एसपीएन) निर्मित फिल्म में फिल्मकार अनुराग कश्यप और कलाकार इला अरुण, रघुबीर यादव, रागिनी खन्ना और स्वानंद किरकिरे भी नजर आएंगे।
अभिनेता अमिताभ बच्चन, रणवीर सिंह, सोनाक्षी सिन्हा, चित्रांगदा सिंह, लॉरेन गोटलिब और फिल्मकार निखिल आडवाणी की स्पेशल अपीयरेंस है।
“घूमकेतु” कॉमेडी-ड्रामा है जो गैर अनुभवी लेखक (नवाजुद्दीन) के नजरिए से बताई गई है जो मुंबई में फिल्म उद्योग में बड़ी कामयाबी के लिए संघर्ष कर रहा है।
फिल्म के आधिकारिक कथानक के मुताबिक, “बेहतरीन कहानी बुनने की अपनी तलाश में, वह रोजाना की सांसारिक गतिविधियों से प्रेरित होता है। क्या उसकी आकांक्षा एवं संकल्प उसकी प्रतिभाओं से आगे बढ़ पाएंगे? या एक भ्रष्टाचारी पुलिसकर्मी (कश्यप), जो घूमकेतु की तलाश के मिशन पर है, वह उसकी 30 दिन की शरारतों पर विराम लगा देगा?”
नवाजुद्दीन ने ‘घूमकेतु’ को विचित्र एवं कभी न देखा गया पात्र बताया है और कहा कि उन्होंने इसे निभाते वक्त पूरे समय इसका आनंद लिया।
अभिनेता ने एक बयान में कहा, ‘‘घूमकेतु की कहानी उम्दा है जो दर्शकों का निश्चित तौर पर मनोरंजन करेगी। लॉकडाउन के इस समय, मुझे खुशी है कि हंसाने वाली फिल्म जिसे पूरा परिवार देख सकता है उसे जी5 पर दिखाया जाएगा।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2020 01:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

