एजेंसी न्यूज

लावा ने 20 प्रतिशत क्षमता के साथ विनिर्माण परिचालन शुरू किया

लावा ने बयान में कहा, ‘‘कंपनी ने नोएडा के विनिर्माण संयंत्र में उत्पादन फिर शुरू कर दिया है। कंपनी अभी अपनी उत्पादन क्षमता के 20 प्रतिशत पर परिचालन कर रही है। कंपनी को इससे लिए राज्य प्राधिकरणों की अनुमति मिल गई है। फिलहाल कंपनी के 3,500 में से 600 कर्मचारी काम कर रहे हैं।’’

लावा ने 20 प्रतिशत क्षमता के साथ विनिर्माण परिचालन शुरू किया
जमात

नयी दिल्ली, नौ मई घरेलू मोबाइल फोन विनिर्माता कंपनी लावा ने 20 प्रतिशत क्षमता के साथ अपना विनिर्माण परिचालन फिर शुरू कर दिया है।

लावा ने बयान में कहा, ‘‘कंपनी ने नोएडा के विनिर्माण संयंत्र में उत्पादन फिर शुरू कर दिया है। कंपनी अभी अपनी उत्पादन क्षमता के 20 प्रतिशत पर परिचालन कर रही है। कंपनी को इससे लिए राज्य प्राधिकरणों की अनुमति मिल गई है। फिलहाल कंपनी के 3,500 में से 600 कर्मचारी काम कर रहे हैं।’’

सरकार द्वारा लॉकडाउन की घोषणा के बाद से इस संयंत्र में परिचालन बंद था। कंपनी ने कहा कि इस दौरान वह अपने चीन के संयंत्र के जरिये निर्यात प्रतिबद्धताओं को पूरा कर रही थी।

सरकार ने मोबाइल फोन कंपनियों को अपने कारखानों में परिचालन शुरू करने की अनुमति दे दी हैं लेकिन कलपुर्जों की आपूर्ति तथा श्रमबल की उपलब्धता को लेकर कंपनियों को परेशानी आ रही है।

लावा के मुख्य विनिर्माण अधिकारी संजीव अग्रवाल ने कहा, ‘‘हम सरकार के मोबाइल फोन कंपनियों को परिचालन शुरू करने की अनुमति के फैसले का स्वागत करते हैं। हालांकि, हमें श्रमबल और सामग्री की कमी की वजह से कुछ चुनौतियों से जूझना पड़ रहा है। हालांकि, शुरुआती चरण में उत्पादन के लिए हमारे पास पर्याप्त भंडार है।’’

अग्रवाल ने कहा कि हमें उम्मीद है कि जल्द कलपुर्जों की आपूर्ति करने वाले कारखानों में भी उत्पादन शुरू होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2020 02:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).