इवांका ट्रंप की निजी सहायक कोरोना वायरस से संक्रमित
सीएनन ने एक खबर में शनिवार को बताया कि इवांका के निजी सहायक का काम करने वाली कर्मी कई हफ्तों से उनसे मिली नहीं थीं।
वाशिंगटन, नौ मई अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप की निजी सहायक कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। वह व्हाइट हाउस में काम करने वाली तीसरी स्टाफ सदस्य हैं जो इस जानलेवा विषाणु से संक्रमित पाई गई हैं।
सीएनन ने एक खबर में शनिवार को बताया कि इवांका के निजी सहायक का काम करने वाली कर्मी कई हफ्तों से उनसे मिली नहीं थीं।
खबर में एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि वह करीब दो महीनों से घर से काम कर रही थी और एहतियात के तौर पर उसकी जांच की गई।
अमेरिकी समाचार चैनल ने बताया कि उसमें बीमारी के लक्षण नहीं थे। इवांका और उनके पति जारेड कुश्नर शुक्रवार को संक्रमित नहीं पाए गए थे।
यह खबर ऐसे समय में सामने आई है जब एक दिन पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने पुष्टि की कि उपराष्ट्रपति माइक पेंस की निजी सचिव कैटी मिलर कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं।
उन्होंने बताया कि मिलर उनके संपर्क में नहीं आई थी लेकिन वह पेंस के साथ कुछ समय रही थीं।
एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, मिलर के संक्रमित पाए जाने के बाद व्हाइट हाउस में उनके संपर्क में आए अन्य लोगों का पता लगाया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2020 02:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

