कुंबले ने कहा, कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई टेस्ट मैच की दूसरी पारी की तरह
कोरोना वायरस महामारी से अभी तक दुनिया भर में 2,76,000 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है जबकि 40 लाख से अधिक लोग इसकी चपेट में हैं।
बेंगलुरू, नौ मई पूर्व भारतीय कप्तान और कोच अनिल कुंबले ने खतरनाक कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई की तुलना दिलचस्प टेस्ट मैच की ‘दूसरी पारी’ से की जिसमें लोग थोड़ी भी ढिलाई नहीं बरत सकते।
कोरोना वायरस महामारी से अभी तक दुनिया भर में 2,76,000 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है जबकि 40 लाख से अधिक लोग इसकी चपेट में हैं।
इस महामारी के चलते पूरी दुनिया में खेल प्रतियोगितायें रद्द या स्थगित हो चुकी हैं जिसमें तोक्यो ओलंपिक, यूरोपीय फुटबाल चैम्पियनशिप और इंडियन प्रीमियर लीग शामिल है।
कुंबले ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा, ‘‘अगर हमें इस कोरोना वायरस महामारी से लड़ना है तो हमें एकजुट होना होगा। यह एक टेस्ट मैच की तरह है। क्रिकेट टेस्ट मैच पांच दिनी होते हैं लेकिन यह लंबे समय तक चल रहा है। ’’
उन्होंने कहा, ‘‘क्रिकेट टेस्ट मैच प्रत्येक टीम के लिये दो दो पारियों के होते हैं लेकिन यह इससे भी ज्यादा का हो सकता है। इसलिये आत्ममुग्ध मत बनिये कि हमने पहली पारी में थोड़ी बढ़त ले ली क्योंकि दूसरी पारी और भी मुश्किल हो सकती है। ’’
कुंबले ने साथ ही कहा, ‘‘हमें इस लड़ाई को जीतना होगा, यह पहली पारी की बढ़त के आधार पर नहीं जीती जा सकती, हमें इसे पटखनी देकर जीतना होगा। ’’
इस पूर्व लेग स्पिनर ने साथ ही स्वास्थ्यकर्मियों और अन्य का धन्यवाद किया जो काम पर जा रहे हैं जिससे लोग घर पर रहकर सुरक्षित रह सकें।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2020 03:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

