अब रेलवे नहीं देगा चादर, तौलिया, कम से कम डेढ़ घंटे पहले पहुंचना होगा स्टेशन
मंगलवार, 12 मई से यात्री ट्रेनों में सवार होने वालों को रेलवे पहले की तरह चादर, तौलिया, सामान्य भोजन, पेय आदि मुहैया नहीं कराएगा। फिलहाल यात्रियों को सिर्फ डिब्बाबंद भोजन और हैंड सेनेटाइजर उपलब्ध कराया जाएगा।