एजेंसी न्यूज

पंजाब से उत्तराखंड आया ट्रक चालक संक्रमित

यह ट्रक चालक तीन राज्यों से गुजरता हुआ उत्तराखंड पहुंचा है। उसकी जांच रिपोर्ट में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद पंजाब पुलिस ने इसके बाजपुर में होने का पता लगाकर उत्तराखंड पुलिस को इसकी सूचना दी जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे पकड़ कर हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया।

पंजाब से उत्तराखंड आया ट्रक चालक संक्रमित
जमात

रूद्रपुर, 11 मई पंजाब के फतेहगढ़ से उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर शहर आया एक ट्रक चालक कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है जिससे प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हडकंप मच गया है।

यह ट्रक चालक तीन राज्यों से गुजरता हुआ उत्तराखंड पहुंचा है। उसकी जांच रिपोर्ट में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद पंजाब पुलिस ने इसके बाजपुर में होने का पता लगाकर उत्तराखंड पुलिस को इसकी सूचना दी जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे पकड़ कर हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया।

सात मई को इस चालक की पंजाब के सुमरो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना वायरस जांच हुई थी लेकिन अपनी जांच रिपोर्ट आने से पहले ही वह पंजाब से लोहे के एंगल लेकर बाजपुर पहुंच गया।

यहां अधिकारियों का मानना है कि पंजाब स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही की वजह से यह ट्रक चालक अब खतरे की घंटी बन गया है। वह कहां कहां गया यह पता लगाया जा रहा है।

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, यह चालक फतेहगढ़ से शामली, बिजनौर, ठाकुरद्वारा, काशीपुर होते हुए बाजपुर पहुंचा है।

बाजपुर की पुलिस उपाधीक्षक दीपशिखा अग्रवाल ने बताया कि पंजाब पुलिस की सूचना के बाद इस कोरोना वायरस संक्रमित मरीज को ढूंढ कर पकड़ा गया और यह पता लगाया जा रहा है कि ये कहां कहां गया।

उन्होंने बताया कि फिलहाल चालक को इलाज के लिये अस्पताल भेजा गया है और उसके साथ आये खलासी की भी जांच की जा रही है।

सं दीप्ति

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2020 05:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).