कोरोना संकट: परिवार के साथ लॉस एंजिलिस गई सनी लियोन
कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अदाकारा सनी लियोन परिवार के साथ भारत छोड़ लॉस एंजिलिस चली गई हैं. सनी 2000 से मुम्बई में रह रही हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी निशा, बेटे नोह और अशर के साथ अपने लॉस एंजिलिस वाले घर से एक तस्वीर साझा की.
लॉस एंजिलिस: कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अदाकारा सनी लियोन परिवार के साथ भारत छोड़ लॉस एंजिलिस चली गई हैं. सनी 2000 से मुम्बई में रह रही हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी निशा, बेटे नोह और अशर के साथ अपने लॉस एंजिलिस वाले घर से एक तस्वीर साझा की. उन्होंने लिखा‘‘ जब आपके बच्चे होते हैं, तो आपकी खुद की प्राथमिकताएं कहीं पीछे छूट जाती हैं. मेरे और डेनियल के पास मौका था कि हम उन्हें एक ऐसी सुरक्षित जगह ला सकें, जहां वे इस अदृश्य हत्यारे ‘कोरोना वायरस’ से सुरक्षित हों. ’’
उन्होंने कहा, ‘‘ लॉस एंजिलिस में घर से दूर एक घर। मुझे पता है कि मेरी मां भी यही चाहतीं ... मां तुम्हारी याद आ रही है। ‘मदर्स डे’ की शुभकामनाएं’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2020 04:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

