वुहान में संक्रमण के छह नए मामले, स्थानीय अधिकारी निलंबित
सरकारी समाचार समिति शिन्हुआ ने अपनी एक खबर में बताया कि सत्तारूढ़ चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के चांगक्विंग स्ट्रीट कार्यसमिति के सचिव झांग यूजिन को वुहान के सनमिन आवासीय समुदाय में संक्रमण के मामले सामने आने के बाद पद से हटा दिया गया है।
बीजिंग, 11 मई चीन में कोरोना वायरस संक्रमण का केन्द्र रहे वुहान शहर में 30 दिन से ज्यादा समय के बाद संक्रमण के छह नए मामले सामने आने पर एक स्थानीय अधिकारी को खराब प्रबंधन के सिलसिले में बर्खास्त कर दिया गया है।
सरकारी समाचार समिति शिन्हुआ ने अपनी एक खबर में बताया कि सत्तारूढ़ चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के चांगक्विंग स्ट्रीट कार्यसमिति के सचिव झांग यूजिन को वुहान के सनमिन आवासीय समुदाय में संक्रमण के मामले सामने आने के बाद पद से हटा दिया गया है।
कोरोना वायरस संक्रमण के ये सभी मामले सनमिन आवासीय समुदाय में पाए गए हैं।
खबर में कहा गया है कि झांग को आवासीय परिसर का सही प्रकार से प्रबंधन नहीं कर पाने की वजह से पद से हटाया गया है। इस स्थान में पहले संक्रमण के 20 मामले सामने आए थे।
वुहान में संक्रमण के पांच नए मामले रविवार को और एक मामला शनिवार को सामने आया। यहां 35 दिन से संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया था।
चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के अनुसार रविवार को देश में संक्रमण के 17 नए मामले सामने आए हैं जिनमें से सात मामले विदेश से आए लोगों से जुड़े हैं। इसी के साथ देश में संक्रमण के मामले बढ़ कर 82,918 हो गए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2020 04:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

