खाद्य तेलों में मजबूती के बावजूद वायदा बाजार की नरमी से तिलहन के भाव नीचे
बाजार सूत्रों ने बताया कि एनसीडीईएक्स वायदा में सरसों के जून अनुबंध का भाव 4,247 रुपये क्विन्टल बोला गया। चालू रबी मौसम के लिये सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 4,425 रुपये क्विन्टल है। खर्चे आदि के बाद किसानों के हाथ में 3,600 से 3,650 रुपये क्विंटल ही मिल पायेगा।